फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congressmen on the road, burnt effigy of Union Home Minister Amit Shah

सड़क पर उतरे कांग्रेसी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका  

Thu, 21 Nov 2019 04:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 21 Nov 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Congressmen on the road, burnt effigy of Union Home Minister Amit Shah
पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : a

गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के विरोध में व लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बी वी के साथ पुलिस द्वारा अमानवीय एवं अभद्र व्यवहार किए जाने के विरोध में जिला युवक कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष नाजिम अली के नेतृत्व में भदोही जिले के सुरियावा बाईपास चौराहे पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देव नरायण यादव ने कहा कि सर्वप्रथम तो जिस तरह से गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाई गई है पूरी तरह से यह द्वेष एवं साजिश के तहत उठाया गया। इतिहास गवाह रहा है कि जब राजीव गांधी जी की  सुरक्षा हटाई गई थी तो उनकी हत्या हुई थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गांधी परिवार के साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो इसकी पूरी तरह से जिम्मेदार भाजपा की केंद्र सरकार होगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी, जिला अध्यक्ष नाजिम अली ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बी वी जब दिल्ली में एसपीजी सुरक्षा बहाली के लिए आंदोलन कर रहे थे। तब वहां की प्रशासन ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गाली गलौज की एवं उनके पूरे कपड़े तक फाड़ दिए। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। तत्काल संबंधित अधिकारियों को बर्खास्त करें और गृह मंत्री अमित शाह अपने पद से इस्तीफा दे। अन्यथा आंदोलन पूरे देश में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पंडित दीनानाथ दुबे जी ने कहा कि कल श्रीनिवास के कपड़े नहीं फाड़े गए, बल्कि लोकतंत्र के धागे को तार-तार कर दिया गयाड़े यह पूरी तरह से लोकतंत्र विरोधी सरकार है जहां पर लोगों की आवाज को कुचला एवं दबाया जाता है।


इस अवसर पर मुख्य रूप से सगीर हाशमी, बलिराम बिंद, रमाशंकर बिंद, त्रिलोकी बिंद, उपेंद्र कुमार भारती, फौजदार गौतम, शिवाजी गौतम, अभिमन्यु यादव, मनीष यादव, पवन प्रताप, अफसर हाशमी, विवेक कुमार, योगेश कुमार गौतम, सुरेश चौहान, छवि कुमार, नसरुल्लाह हाशमी, तारा प्रसाद बिंद, विनोद कुमार देवेंद्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed