{"_id":"6756c30779bb2bb8120c9339","slug":"congressmen-donated-blood-on-sonia-gandhi-s-birthday-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रसियों ने किया रक्तदान, दिया सद्भाव का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रसियों ने किया रक्तदान, दिया सद्भाव का संदेश
Mon, 09 Dec 2024 03:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 09 Dec 2024 03:44 PM IST
सार
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में रक्तदान अभियान चलाया गया। वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नेता अजय राय ने भी रक्तदान कर भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
रक्तदान करते कांग्रेस नेता अजय राय
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनिया गाँधी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में "सामाजिक सद्भाव रक्तदान शिविर" (सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में) के कार्यक्रम के क्रम में रक्तदान कार्यकम हुआ।आईएमए लहुराबीर में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनो ने रक्तदान कर अपनी नेता का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
रक्तदान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उपस्थित रहे और रक्तदान कर एकता और भाईचारे का संदेश देते दिखाई दिए। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और अपनी शीर्ष नेत्री को जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन