फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress worker leader on strike adlahat tole plaza in mirzapur to going sonbhadra for pay tribute to dead of ubhbha massacre

उभ्भा कांड की बरसी पर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं रोका, धरने पर बैठे

Thu, 16 Jul 2020 01:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 Jul 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Congress worker leader on strike adlahat tole plaza in mirzapur to going sonbhadra for pay tribute to dead of ubhbha massacre
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र में एक साल पहले हुए उभ्भा कांड की बरसी पर गुरुवार को घटनास्थल पर जाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिर्जापुर जिले की अदलाहट थाना पुलिस ने फतेहपुर टोल प्लाजा पर रोक दिया। इससे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहीं पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। लोगों को कहीं आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भदोही पुलिस ने गोपीगंज के पास ही रोक लिया और उनको सीतामढ़ी गेस्ट हाउस ले जाया गया।
विज्ञापन



वह तीन साथियों के साथ उभ्भा जाने का प्रयास कर रहे थे। धरने पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडे, राजेश्वर पटेल जिला अध्यक्ष वाराणसी विश्व विजय सिंह प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना सरिता पटेल महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव, शिव कुमार सिंह पटेल जिला अध्यक्ष मिर्जापुर, गुलाब चंद पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एक वर्ष पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी उभ्भा जाने के दौरान जिला प्रशासन ने नारायणपुर के पास रोक लिया था। जहां वह भी धरने पर बैठ गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed