फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress will show merit in Kashi

पीएम के गढ़ में दम दिखाने की तैयारी में कांग्रेस

Sun, 31 Jul 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 31 Jul 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Congress will show merit in Kashi
काशी में दम दिखाएगी कांग्रेस
सोनिया गांधी के रोड शो के जरिए कांग्रेस यूपी की राजनीति में बड़ा संदेश देना चाहती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के लिए होमवर्क शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बड़े नेताओं ने कैंप करना शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर खुद इस रोड शो की कमान संभालने के लिए रविवार को आ जाएंगे। उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने शनिवार को दिन भर मुसलिम बहुल इलाकों में भ्रमण किया।
विज्ञापन


उन्होंने रोड शो की रूपरेखा पर मुसलिम नेताओं से गुफ्तगू भी की। इस बीच इंग्लिशिया लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं ने रोड शो की कामयाबी के लिए एनएसयूआई और युवक कांग्रेस की तैयारियों की समीक्षा की। करीब पांच हजार बाइक सवार युवा सोनिया की अगवानी करेंगे। इंग्लिशिया लाइन के पार्टी कार्यालय में मंडल चुनाव प्रभारी राजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि सोनिया गांधी के इस रोड शो के जरिए देश में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बनारस को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम टूट जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक काशी के विकास को लेकर देश-प्रदेश की जनता को सिर्फ भ्रमित किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि काशी क्योटो बन गया है। रोड शो के जरए सोनिया जी काशी का घूम कर हाल देखेंगी और जनता को बताएंगी, कि यह सब बातें ही बातें हैं। इस मौके पर युकां के प्रदेश उपाध्यक्ष वीपी सिंह, मंडल चुनाव प्रभारी विधायक अजय राय, अनिल श्रीवास्तव, चंद्रभाल सिंह, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, राघवेंद्र चौबे, राजेंद्र तिवारी बब्लू, विनय शंकर राय मुन्ना समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने की। अजय राय ने बताया कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इस रोड शो से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed