फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress took out padyatra, arrested

कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, गिरफ्तार

Thu, 25 Feb 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Congress took out padyatra, arrested
लि एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं को पदयात्रा निकालने के दौरान गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ल? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बद्रीचंद पोखरे से पदयात्रा कर महंगाई और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया। वक्ताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया। उधर, पदयात्रा निकाल रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया और शाम को उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि जनता को राहत देने के मुद्दे पर सत्ता में आई भाजपा सरकार जनता का लगातार आर्थिक शोषण कर रही है। किसान अपने भविष्य के लिए गांव, खेत एवं खलिहान से निराश होकर दिल्ली के बाहर बैठा है। प्रदेश सचिव राहुल राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार एक के बाद एक जनविरोधी फैसले ले रही है। देश के अधिकतर बड़े विभागों को सरकार ने कुछ व्यापारियों के हाथों बेच दिया है। कृषि कानून लाकर किसानों के अधिकार छीनना चाहती है। शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि अगर सरकार ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो जनता सरकार से एक-एक हिसाब चुकता कर लेगी। पदयात्रा और गिरफ्तारी के दौरान पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, पीसीसी सदस्य आनंद राय, राजेश गुप्ता, मंसूर जैदी, चंद्रिका सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, माधव कृष्ण, आशुतोष गुप्ता, ऊषा चतुर्वेदी, सतीश उपाध्याय, हरिओम यादव, अनुज राय, सतीराम सिंह, महेश राम, दिव्यांशु पांडेय, रोहित खरवार, आदिल अख्तर, शबीबुल हसन, महबूब निशा, अक्षयवर बिंद, मुसाफिर बिंद, शेरू, पप्पू निषाद, इंद्रजीत चौधरी, शशिभूषण राय, ओमप्रकाश राजभर, मोहन चौहान, जफरुल्लाह, विद्याधर पांडेय, राजेंद्र यादव, विभूति राम, युगलकिशोर सिंह, दिग्विजय, शमीम, जावेद आलम, रईस अहमद, विनोद सिंह, देवम श्रीवास्तव, अजय दुबे, विपुल विनायक, पंकज मिश्रा, रुद्रप्रताप तिवारी, अवधेश पांडेय, मोहन राम, आशीष वर्मा, अभिषेक, समीर, राजाप्रताप सिंह, संजय खरवार, विजयशंकर पांडेय, सरवन कुमार बिंद, शंभू, शेषनाथ दुबे, दीनानाथ यादव, जितेंद्र बिंद, फैज उल हक, शशिकांत श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed