{"_id":"608470a18ebc3e8d904e9e86","slug":"congress-released-help-helpline-number-city-news-vns5866180103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने मदद को जारी किया हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने मदद को जारी किया हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस ने कोरोना संक्रमितों और जरूरतमंदों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पार्टी ने यह पहल की है। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव ने कांग्रेस नेताओं से जरूरतमंदों की मदद की अपील की थी।
शनिवार को पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि इलाज के अभाव में लोगों की सांसों की डोर टूट रही है। हालात अभी भी काबू में नहीं हैं। पीएम का संसदीय क्षेत्र होने के बाद भी चिकित्सा सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने समीक्षा की लेकिन उसके बाद भी भाजपा के मंत्री, विधायक जनता के बीच से गायब हैं। संसदीय कार्यालय का नंबर हो या स्थानीय मंत्री-विधायकों का फोन नंबर, किसी से आमजनों को राहत नहीं मिल रही है। दावा किया कि वाराणसी में क्षमतानुसार कांग्रेसजन लोगों की मदद कर रहे हैं। कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल के नंबर 9415353579 व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नंबर 9451941740 को हेल्पलाइन के रूप में जारी किया गया है।
---
मदद के लिए कर सकते हैं फोन
कांग्रेस की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर . 9415353579, 9451941740 है।