फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress released a list of nine candidates, including Varanasi

कांग्रेस ने जारी की नौ प्रत्याशियों की सूची, पूर्वांचल की कई सीटें शामिल

Sat, 04 Feb 2017 01:42 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Sat, 04 Feb 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
Congress released a list of nine candidates, including Varanasi
congress logo

कांग्रेस पार्टी ने आज नौ प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में सबसे चौकाने वाली बात सपा नेता समद अंसारी हैं। कांग्रेस ने उन्हें वाराणसी उत्तरी सीट से टिकट दिया है। वहीं दुद्धी सीट से अनिल गौंड को टिकट दिया है।

विज्ञापन


वहीं जौनपुर की मुंगराबादशाहपुर सीट से कांग्रेस ने अजय शंकर दूबे को मैदान में उतारा है। भाजपा ने यहां सीमा द्विवेदी को टिकट दिया है। इसी तरह से कांग्रेस ने मुहम्मदाबाद सीट से डाक्टर जनक कुशवाहा को टिकट दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि समद अंसारी 2007 में सपा के टिकट पर वाराणसी उत्तरी सीट से चुने गए थे। वहीं 2012 का विधानसभा चुनाव वह हार गए थे। वहीं ओबरा और दुद्धी विधानसभा सीट को लेकर अभी न्यायालय में मामला विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओबरा और दुद्धी विधानसभा सीट को ऐन वक्त पर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल याचिका की सुनवाई शुक्रवार को पूरी हो गई। इस पर आने वाले फैसले को सुरक्षित रख लिया गया है। आठ फरवरी को इस पर निर्णय सुनाया जाएगा।

गत चार जनवरी को जारी अधिसूचना में चुनाव आयोग ने अचानक से ओबरा और दुद्धी सीट को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कर दिया था। इसके खिलाफ चंद्रमणि प्रसाद एवं अन्य ने गत 18 जनवरी को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। 2

1 नंबर कोर्ट में न्यायमूर्ति वीके शुक्ला और न्यायमूर्ति संगीता चंद्र की बेंच ने बीस जनवरी से इसकी सुनवाई शुरू की। 24 जनवरी को चुनाव आयोग इसमें उपस्थित हुआ। कोर्ट ने शपथपत्र के साथ जवाब देने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed