फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congress protest for one year of demonitisation in PM constituency

नोटबंदी का एक सालः पीएम के संसदीय क्षेत्र में काला दिवस मनाकर कांग्रेस की रस्मअदायगी

Thu, 09 Nov 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 09 Nov 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
congress protest for one year of demonitisation in PM constituency
नोटबंदी के विरोध में शास्त्री घाट पर धरना और नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में वरुणा नदी के शास्त्री घाट के किनारे बुधवार को कांग्रेस ने रस्म अदायगी के तौर पर काला दिवस मनाया। कांग्रेसी नेता मौके पर पहुंचे, कुछ नारेबाजी हुई और दरी समेट कर चलते बने। हालांकि मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव ने कांग्रेसी कार्यक्रम से अपने चुनाव अभियान का श्रीगणेश जरूर किया। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को शास्त्री घाट पर काला दिवस मनाकर रस्म अदायगी की। विरोध प्रदर्शन का हाल यह था कि जिले भर के कार्यकर्ताओं की बात तो दूर सभी आठ ब्लाक के अध्यक्ष भी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


हालांकि केंद्रीय नेतृत्व ने एक माह पूर्व ही इस कार्यक्रम की घोषणा कर रखी थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव में नोटबंदी और जीएसटी को ही प्रमुख मुद्दा बनाया है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्र ने नोटबंदी को काला कानून बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव ने कहा कि चुनाव के ठीक पहले नोटबंदी का फैसला केवल गरीब व मेहनतकश जनता को बरगला कर वोट हासिल करना था। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि मोदी के इस एलान के साथ ही कृषि क्षेत्र को लकवा मार गया। 

भाजपा ने मनाया एंटी ब्लैक मनी डे

congress protest for one year of demonitisation in PM constituency
bjp logo
नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर बुधवार को भाजपा ने एंटी ब्लैक मनी डे मनाया। इसमें नोटबंदी को सही और पटरी से उतरी एवं समानांतर भ्रष्ट आर्थिक व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए पीएम के फैसले को सही ठहराया गया।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि देश की सत्ता संभालने के बाद पीएम ने भ्रष्टाचार को देश से उखाड़ फेंकने की शपथ ली थी। इसके तहत नोटबंदी का फैसला लिया गया।

उधर राजातालाब में हुई बैठक में केंद्र सरकार के निर्णय को सही बताया गया। मंडल अध्यक्ष प्रेम पाठक, जिलाध्यक्ष संतोष मिश्र, उपेंद्र प्रताप सिंह, बच्चन राम बिंद, विश्वजीत आदि शामिल रहे। 

नोटबंदी ने कालाबाजारी को किया नियंत्रित
विमुद्रीकरण राष्ट्रहित में उठाया एक महत्वपूर्ण कदम था। जिसने कालाबाजारी को नियंत्रित किया। इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा और गरीब वर्ग लाभान्वित हुआ। यह बातें बुधवार को श्री बलदेव पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. विश्वनाथ कुमार ने कहीं।

डॉ. परमहंस श्रीवास्तव ने कहा कि नोटबंदी से आतंकवाद को वित्तीय सहायता से रोक लगी। डॉ. पंकज सिंह ने नोटबंदी को राष्ट्रहित के लिए उपयोगी बताया वहीं डॉ. राकेश्वरी प्रसाद ने नोटबंदी को गरीबों के लिए फायदेमंद कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed