फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress president and nephew challaned over dispute in bogus voting case

Varanasi: फर्जी मतदान मामले में विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष और भतीजे का चालान, पुलिस से हुई थी नोकझोंक

Fri, 05 May 2023 01:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 05 May 2023 01:56 PM IST
सार

नगर के मैनाताली वॉर्ड के सभासद प्रत्याशी राजेश जायसवाल और उनके पुत्र द्वारा फर्जी मतदान कराने के आरोप में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। विरोध में प्रत्याशी के भतीजे और पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल के पुत्र अखिलेश सीओ अनिरूद्ध से उलझ गया। सीओ ने उसे जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।

विज्ञापन
Congress president and nephew challaned over dispute in bogus voting case
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय के मतदान के दौरान नगर के काली महाल वॉर्ड में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल के बाद हिरासत में लिए गए कांग्रेस शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता और उनके भतीजे अनमोल का शुक्रवार की सुबह पुलिस ने चालान कर दिया। वहीं हिरासत में लिए गए आठ लोगों को बृहस्पतिवार की देर रात को ही मुचलके पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


नगर के मैनाताली वॉर्ड के सभासद प्रत्याशी राजेश जायसवाल और उनके पुत्र द्वारा फर्जी मतदान कराने के आरोप में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। विरोध में प्रत्याशी के भतीजे और पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल के पुत्र अखिलेश सीओ अनिरूद्ध से उलझ गया। सीओ ने उसे जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। जिसके बाद उसको हिरासत में ले लिया गया। वहीं काली महाल में फर्जी वोटिंग को लेकर भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठी पटकर भगाया। दोनो मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिनमें आठ लोगों को बृहस्पतिवार की शाम मुचलके पर छोड़ दिया गया। वहीं कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता और उनके भतीजा अनमोल को शुक्रवार की सुबह मुगलसराय पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed