{"_id":"610ec6e78ebc3e7cd202321b","slug":"congress-official-put-up-posters-wrote-yes-i-am-ugly-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कांग्रेस के पदाधिकारी ने लगाए पोस्टर, लिखा- हां मैं बदसूरत हूं, इसमें मेरा क्या कसूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कांग्रेस के पदाधिकारी ने लगाए पोस्टर, लिखा- हां मैं बदसूरत हूं, इसमें मेरा क्या कसूर
Sat, 07 Aug 2021 11:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:16 PM IST
सार
अविनाश ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस कैंप कार्यालय इंग्लिशिया लाइन में चार जुलाई को शहर कांग्रेस कमेटी के लोगों द्वारा अपमानित किया गया था जिसका मैने वहीं विरोध किया।
विज्ञापन
कांग्रेस पदाधिकारी ने लगवाए पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव पास में हैं, जिसे लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी तैयारी में जुट गई हैं। एसे में वाराणसी में कांग्रेस कमेटी में ही अंतरकलह नजर आ रही है। कांग्रेस के ही पूर्व पदाधिकारी अविनाश मिश्र ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर पोस्टर लगवा कर विरोध दर्ज किया है।
विज्ञापन
अविनाश ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस कैंप कार्यालय इंग्लिशिया लाइन में चार जुलाई को शहर कांग्रेस कमेटी के लोगों द्वारा अपमानित किया गया था जिसका मैने वहीं विरोध किया। इसकी वजह से पदाधिकारी नाराज होकर मेरे चाल और चरित्र पर जब लांछन नहीं लगा सकें तो मुझे हतोत्साहित करने के लिए भगवान द्वारा बनाए गए मेरे चेहरे का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया। इस दौरान उन्होंने पोस्टर लगाकर लिखा है हां में बदसूरत अविनाश मिश्रा हूं, इसमें मेरा क्या कसूर है।
विज्ञापन