{"_id":"62ef60981cdade2318021d3e","slug":"congress-mp-karti-chidambaram-said-said-not-afraid-from-ed-after-worship-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कांग्रेस सांसद कार्ति चिंदबरम ने कालभैरव दरबार में टेका मत्था, बोले- ईडी से डरने वाले नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कांग्रेस सांसद कार्ति चिंदबरम ने कालभैरव दरबार में टेका मत्था, बोले- ईडी से डरने वाले नहीं
Sun, 07 Aug 2022 12:20 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:20 PM IST
सार
वाराणसी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने रविवार सुबह बाबा कालभैरव मंदिर में हाजिरी लगाई। एक सवाल में जवाब में उन्होंने बस इतना ही कहा कि वो ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) से डरने वाले नहीं है।
विज्ञापन
कालभैरव दरबार में सांसद कार्ति चिंदबरम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी दौरे पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे और शिवगंगा से सांसद कार्ति चिदंबरम ने रविवार सुबह बाबा कालभैरव मंदिर में हाजिरी लगाई। वो करीब 15 मिनट तक मंदिर में रहे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पुजारी ने प्रसाद स्वरूप इलाइची दाना और गुलाब का फूल भेंट किया।
विज्ञापन
कालभैरव मंदिर से बाहर निकलने के बाद मीडिया से कार्ति चिंदबरम ने दूरी बनाई रखी। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने बस इतना ही कहा कि वो ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) से डरने वाले नहीं है। कांग्रेस सांसद ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े एक सवाल पर यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार शाम को भी मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। कार्ति ने आरोप लगाया था कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने फायदे के लिए ईडी और सीबीआई जैसे एजेंसियों को हथियार बना लिया है। महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी आदि को लेकर सवाल पूछे।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम शनिवार दोपहर शाम वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने शुरू आर्ट संस्था की ओर से लंका स्थित कला दीर्घा में कोपल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण पर आधारित चित्रकारी रुढ़िवादी विचारधाराओं को तोड़ते हुए पितृ सत्ता समाज में पुरुषों को सोचने पर विवश करती है।