{"_id":"5e620fc98ebc3eeadd76aafc","slug":"congress-leader-uditraj-attack-on-bjp-government-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा देश को खिला रही धर्म की अफीम, लोगों में फैलाई जा रही नफरत- कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा देश को खिला रही धर्म की अफीम, लोगों में फैलाई जा रही नफरत- कांग्रेस
Fri, 06 Mar 2020 02:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 06 Mar 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद डॉ. उदितराज कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला।
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व सांसद डॉ. उदितराज का शुक्रवार को पटना जाते समय पीडीडीयू नगर में स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा देश को धर्म की अफीम खिला रही है। देश में दंगे कराए जा रहे हैं। निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। इससे दुनिया में भारत की छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिंदू, मुसलमान, दलित, पिछड़ा के नाम पर और जाति से जाति और धर्म से धर्म को लड़ाने का खेल देश में चल रहा है। नफरत फैलाकर देश में अशांति फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
पुलवामा हमले का कोई अपराधी नहीं पकड़ा गया। जांच के नाम पर भाजपा कहती है कि इससे पाकिस्तान को मदद मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की मदद तो भाजपा कर रही है।
विज्ञापन
पुलवामा हमले की जांच नहीं हुई तो पाकिस्तान फिर ऐसी घटनाएं करने से बाज नहीं आएगा। रोजगार के नाम पर युवाओं का रोजगार छीन लिया गया। उदितराज ने जीएसटी को विनाशकारी बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आरक्षण भी खतरे में है।