{"_id":"634e842a76986a1ed96d3cf5","slug":"congress-leader-randeep-singh-surjewala-appeared-in-varanasi-court-court-has-given-31-october-for-hearing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी कोर्ट में पेश हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला: कोर्ट ने सुनवाई के लिए 31 अक्तूबर की तारीख दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी कोर्ट में पेश हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला: कोर्ट ने सुनवाई के लिए 31 अक्तूबर की तारीख दी
Tue, 18 Oct 2022 04:17 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 18 Oct 2022 04:17 PM IST
सार
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला आज वाराणसी कोर्ट में पेश हुए। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कोर्ट में डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दाखिल किया जिसमें उन्होंने खुद ही अपना पक्ष रखा और आरोप मुक्त करने की गुहार लगाई। जिस पर कोर्ट ने अगली तारीख दी है।
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट में राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला आज वाराणसी कोर्ट में पेश हुए। 22 साल पहले वाराणसी के कमिश्नर कार्यालय और न्यायालय में प्रदर्शन और तोड़फोड़ मामले में वाराणसी के MP-MLA कोर्ट उनकी पेशी थी। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कोर्ट में डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दाखिल किया जिसमें उन्होंने खुद ही अपना पक्ष रखा और आरोप मुक्त करने की गुहार लगाई। जिस पर कोर्ट ने अगली तारीख 31 अक्टूबर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि वाराणसी के चर्चित संवासिनी कांड में कांग्रेस के नेताओं को फर्जी ढंग से आरोपी बनाए जाने के विरोध में 21 अगस्त 2000 को कांग्रेसियों ने उग्र प्रदर्शन किया था। आरोप है कि उस समय युवा कांग्रेस के ऑल इंडिया अध्यक्ष रहे रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस नेता एसपी गोस्वामी, अशोक मिश्र, विजय शंकर पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर कार्यालय पर तोड़फोड़ और पथराव किया था। उस दौरान पुलिस ने मौके से रणदीप सिंह सुरजेवाला, एसपी गोस्वामी सहित अन्य को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की ओर से कैंट थाने में सैकड़ों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में जमानत होने के बाद कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। जिस पर बीते 31 अगस्त को कोर्ट में समर्पण के बाद सुरजेवाला को जमानत मिल गई थी। मंगलवार को सुरजेवाला के खिलाफ इस पुराने मामले में आरोप बनना था लेकिन उनके अधिवक्ता की तरफ डिस्चार्ज करने का आवेदन दिया गया जिस पर अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 31 अक्टूबर नियत कर दी।