फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congress leader promod tiwari targeted pm modi on note ban

कांग्रेस नेता ने कहा, नोटबंदी शताब्दी का सबसे बड़ा घोटाला

Mon, 26 Dec 2016 09:22 PM IST
 ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
 ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 26 Dec 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
congress leader promod tiwari targeted pm modi on note ban
मीडिया से मुखातिब प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने सोमवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने नोटबंदी को शताब्दी का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि 46 दिन में 64 बार गाइडलाइन बदली गई।
विज्ञापन

इससे पता चलता है कि सरकार की कोई तैयारी नहीं थी। यह फैसला सिर्फ एक प्रतिशत पूंजीपतियों के फायदे के लिए किया गया।

 अंधरापुल स्थित एक होटल में मीडिया से मुखातिब प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि नोटबंदी का सबसे अधिक असर गांवों और किसानों पर पड़ा है।  
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए पेटीएम को बढ़ावा दिया गया। इसमें चीन की अलीबाबा कंपनी का कितना शेयर है, यह स्वदेशी का नारा देने वालों को जनता को बताना चाहिए। यह सीधे तौर पर चीन को लाभ पहुंचाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी के लगाए आरोपों पर कहा कि जिस तरह डायरी में नाम आने के बाद मोतीलाल वोरा, माधव राव सिंधिया और लाल कृष्ण आडवाणी ने इस्तीफा दिया था, उसी तरह नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए।

प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। किसी से गठबंधन नहीं होगा। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी बैठकें कर रहे हैं। जल्द ही प्रत्याशियों का फैसला हो जाएगा। 


अर्दली बाजार तिराहे पर कांग्रेस के सवाल सत्याग्रह के 16 वें दिन वरिष्ठ पार्टी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि नोटबंदी के नाम पर सपनों का भारत देने का वायदा पीएम ने किया है। आतंकवादियों और काला धन वालों के खिलाफ वह इसे स्ट्राइक बता रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि अब तक आतंकवाद रुका नहीं है। नोटबंदी के बाद से देश की सीमाओं पर 46 से अधिक सैनिक शहीद हुए हैं। कहा कि पीएम तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed