फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress leader Ajay Rai statement on Lok Sabha election results in Varanasi

LS Polls: काशी की जनता ने 10 लाख पार के नारे को औंधे मुंह गिराया, चुनाव परिणाम को लेकर बोले अजय राय

Wed, 05 Jun 2024 03:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 05 Jun 2024 03:53 PM IST
सार

Varanasi Lok Sabha Election Result : लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने काशी की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपके बल पर सत्ता के शीर्ष दुर्ग के खिलाफ नैतिक जीत मिली। अयोध्या में भाजपा की हार को लेकर अजय राय ने कहा कि धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक इस्तेमाल लोकतंत्र को अमान्य है। 

विज्ञापन
Congress leader Ajay Rai statement on Lok Sabha election results in Varanasi
अजय राय समर्थकों के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने चुनाव परिणाम जारी होने के बाद काशी की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता बल की धौंस और भारी धन बल के निवेश के मुकाबले काशी की महान जनता ने विपुल जन समर्थन का जितना आशीर्वाद हमें दिया है, वह सत्ता के शीर्ष दुर्ग के खिलाफ मेरी नैतिक जीत है। बाबा विश्वनाथ की कृपा और शिवस्वरूप काशीवासियों से मिले इस प्रेम का मैं जीवन की अंतिम सांस तक ऋणी रहूंगा। कहा कि अयोध्या में भाजपा की हार ने साबित कर दिया कि धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक इस्तेमाल लोकतंत्र को अमान्य है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि काशी ने जिस तरह दस लाख पार के दंभी नारे को औंधे मुंह गिराकर मुझे भारी जनसमर्थन दिया, वह मेरी हार में भी जीत है। मैं और इंडी गठबंधन के दलों के हमारे साथी इस लोकतांत्रिक युद्ध में निहत्थे पैदल थे। दूसरी ओर सत्ता की चकाचौंध एवं संसाधनों का सैलाब था। मंत्रियों से लेकर राज्यपालों तक की फौज मेरे खिलाफ काशी में घर-घर घूम रही थी।
विज्ञापन


धन एवं सत्ता शक्ति के जबर्दस्त निवेश के बावजूद संकीर्ण जीत पाने में शीर्ष सत्ता नायक के दांत काशी की जनता ने खट्टे कर दिए। इंडी गठबंधन के दलों के जांबाज कार्यकर्ता साथियों के साथ वाराणसी की जनता ने मेरा चुनाव खुद को ही अजय राय मानकर लड़ा। उनके इस विश्वास का मैं ऋणी हूं और हर सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम मां गंगा की विनम्र संतान हैं और इस चुनाव में मां गंगा का संकेत साफ है कि काशी के सम्मान और हितों के विरुद्ध राजनीति काशी को गंवारा नहीं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मैं उत्तर प्रदेश में मिली कांग्रेस एवं सपा की जीत के साथ इंडी गठबंधन की भारी सफलता से अभिभूत हूं और प्रदेश की जनता का हृदय से आभारी हूं।


उत्तर प्रदेश की जनता ने चार लाख मतों से राहुल गांधी को जिताया। वाराणसी में भारी अपव्यय के बाद भी नरेंद्र मोदी को डेढ़ लाख वोटों से जीतने में पसीने छुड़ाकर यह सिद्ध कर दिया कि भारत मां की अपूर्व प्रदक्षिणा करने वाले राहुल गांधी नरेंद्र मोदी से बहुत बड़े जननायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed