फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress leader ajay rai said pm modi enjoying laser show other hand soldiers were martyred in terrorist attack

वाराणसी: उधर आतंकी हमले में जवान शहीद हो गए, इधर प्रधानमंत्री लेजर शो का आनंद रहे थे- अजय राय

Thu, 16 Dec 2021 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 Dec 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
Congress leader ajay rai said pm modi enjoying laser show other hand soldiers were martyred in terrorist attack
ajay rai - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने कहा कि भगवान शिव ने जगत का लोकार्पण किया है। वह स्वयं विश्व के नाथ हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण शब्द की मार्केटिंग करना निंदनीय है। इसको विस्तारीकरण कहा जा सकता था। जब श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में आतंकी हमला हुआ और जवान शहीद हो गए तो उसी दिन प्रधानमंत्री काशी में लेजर शो का आनंद ले रहे थे।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी दो मिनट का शोक प्रकट करना भी उचित नहीं समझा। पीएम ने कॉरिडोर के मजदूरों संग फोटो खिंचवाई, लेकिन कॉरिडोर बनाते समय जो जिनकी मौत हुई उनके परिजनों से मिलना उचित नहीं समझा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी आकर कॉरिडोर का उद्घाटन किया, लेकिन अभी तक यह नहीं बताया कि जिन मूर्तियों को तोड़ा गया था वह मूर्तियां कहां स्थापित हुईं। अपराध रोकने के मामले में यह सरकार शून्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed