फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress Kisan Nyay Rally: Priyanka announces Har Har Mahadev and read Quranic verses In Varanasi

किसान न्याय रैली: वाराणसी में प्रियंका ने किया हर-हर महादेव का उद्घोष, कुरान की आयतें भी पढ़ीं

Mon, 11 Oct 2021 12:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Oct 2021 12:25 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। काशी विश्वनाथ मंदिर और मां कूष्मांडा के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद किसान न्याय रैली को संबोधित किया। केंद्र और प्रदेश सरकार पर जबरदस्त हमला बोला।

विज्ञापन
Congress Kisan Nyay Rally: Priyanka announces Har Har Mahadev and read Quranic verses In Varanasi
रैली में प्रियंका गांधी ने लगवाए हर-हर महादेव उद्घोष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2020 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस खोई हुई जमीन तलाश में जुटी हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी में रविवार को रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान किसान न्याय रैली को संबोधित किया। भाषण से पहले मंच से शुरुआत मंत्रोचार, शंखनाद, हर-हर महादेव के उद्घोष लगाए गए और कुरान की आयतें भी पढ़ी गईं।

विज्ञापन


वाराणसी पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद प्रियंका गांधी मां कूष्मांडा के दरबार में पहुंची थीं।
विज्ञापन


कांग्रेस की पहली रैली
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद कांग्रेस की यह पहली रैली की। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने जनसभा संबोधित कर हुंकार भी भरी। भाषण की शुरुआत में ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दिल की बात करने आई हूं। प्रियंका ने कहा कि बीते वर्षों में जो देखा उसका जिक्र कर रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी पर करारा हमला

Congress Kisan Nyay Rally: Priyanka announces Har Har Mahadev and read Quranic verses In Varanasi
मां कूष्मांडा के दरबार में प्रियंका - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सौ रुपए का पेट्रोल, 90 रुपए डीजल, एक हजार का सिलेंडर मिल रहा है। बेरोजगारी चरम पर है।  जनता दुखी और त्रस्त है। आप इन परेशानियों से गुजर रहे हैं संघर्ष कर रहे हैं वहीं पीएम के खरबपति मित्र रोजाना हजारों करोड़ कमा रहे हैं। कोरोना काल में रोजगार बंद हुआ लेकिन सरकार ने राहत नहीं दी।  

देश के हवाई अड्डे, रेलवे अपने मित्रों को सौंप दिए। पीएम ने अपने लिए दो हवाई जहाज खरीदे। एक हवाई जहाज आठ हजार करोड़ का और अपने दोस्त को फायदा पहुंचाने के लिए देश की एयर इंडिया को 18 हजार करोड़ में बेच दिया।

इस देश में केवल सत्ताधारी और उनके दोस्त सुरक्षित

किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि इतने दिनों में अबतक 600 किसानों की मौत हुई। अभी भी आंदोलन जारी है क्योंकि किसानों को पता है कि हमारे फसल की कीमत उचित नहीं मिलेगी। उन्हें पता है कि कृषि कानूनों से सबकुछ पूंजीपतियों के हाथ में चला जायेगा। पीएम मोदी जी ने आंदोलन कर रहे किसानों को आंदोलनजीवी और आतंकी कहा।

इतना ही नहीं, यूपी के सीएम योगी ने किसानों को उपद्रवी कहा। कांग्रेस नेता ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जो मनाया जा रहा है वो आजादी हमें किसानों ने दिया है। किसान के बेटों ने दिया है। कहा कि सरकार में न दलित सुरक्षित हैं, न अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं, न महिला सुरक्षित हैं, न नौजवान सुरक्षित हैं। इस देश में केवल प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उनसे जुड़े लोग और उनके खरबपति मित्र सुरक्षित हैं।

किसानों के आंसू पोछने गई तो रोका गया- प्रियंका
लखीमपुर खीरी की घटना पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उन किसानों के आंसू पोंछने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नहीं गए। मैंने वहां जाने की कोशिश की तो रोका गया। हर तरफ पुलिस की घेराबंदी थी। लेकिन अपराधी को पकड़ने के लिए कोई नहीं निकला। प्रियंका ने तंज कसा कि यूपी पुलिस ने अपराधी को निमंत्रण भेजा बात करने के लिए क्या किसी देश में ऐसा देखा है कि किसी अपराधी को पुलिस निमंत्रण दे। प्रियंका ने कहा कि गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed