फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress formed core committee to elect executive members

Varanasi News: कार्यकारिणी के सदस्य चुनने के लिए कांग्रेस ने बनाई कोर कमेटी

Fri, 09 Jun 2023 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Congress formed core committee to elect executive members
नगर निगम सदन की पहली बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा। सदस्यों का चयन करने के लिए राजनीतिक दलों की कोर कमेटी बनाई जानी है। लेकिन केवल कांग्रेस ने अपने पत्ते खोले हैं। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के अनुसार गुलशन अली को कांग्रेस पार्षद दल का नेता बनाया गया है। उपनेता विनय शादेजा, मुख्य सचेतक फरजाना बीबी, सचेतक नूरजहां परवीन और मीडिया प्रभारी शबाना अंसारी को बनाया गया है। जबकि भाजपा और सपा ने नाम नहीं घोषित किए हैं।
विज्ञापन

मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि सदन की बैठक, कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव और जिला योजना के संबंध में संगठन से जल्द बातचीत करेंगे। भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी रहे जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि संगठन की कोर कमेटी बनाई जाएगी। इसमें सबकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए नाम की घोषणा भी जल्द होगी। सपा के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने बताया कि बैठक की सूचना आने पर पार्षद दल के नेता और कार्यकारिणी के सदस्योंं के नाम की घोषणा की जाएगी। जिला योजना के चुनाव पर कहा कि संगठन की बैठक बुलाई गई है। इसमें तय हो जाएगा कि किसे जिला योजना में भेजा जाए। बता दें कि शासनादेश के मुताबिक जी 20 के आयोजन के बाद 23 जून के पहले नगर निगम सदन और गंगापुर नगर पंचायत की पहली बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed