फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress demands action against BJP district vice-president 50 crore land dispute FIR against 10 people

UP: कांग्रेस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की, 50 करोड़ की जमीन का मामला; 10 पर FIR

Wed, 15 Jul 2026 02:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 15 Jul 2026 02:06 PM IST
सार

Varanasi News: रोहनिया में 70 बिस्वा जमीन हड़पने के मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस की 26 सदस्यीय समिति ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने निष्पक्ष कार्रवाई, पीड़ित परिवार को सुरक्षा, भूमि पर वैधानिक अधिकार दिलाने और मामले को प्रदेश स्तर पर उठाने की बात कही।

विज्ञापन
Congress demands action against BJP district vice-president 50 crore land dispute FIR against 10 people
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: रोहनिया थाने में 50 करोड़ की 70 बिस्वा जमीन हड़पने के मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह सहित 10 पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर गठित 26 सदस्यीय समिति ने मोहनसराय पहुंचकर सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश मिश्रा और परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश चौबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर विभिन्न पहलुओं को समझा व न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने शासन और प्रशासन से मांग की कि जिला उपाध्यक्ष और अन्य लोगों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित ब्राह्मण परिवार को सुरक्षा, न्याय और उनकी भूमि पर वैधानिक अधिकार दिलाया जाए। पीड़ित परिवार ने उन्हें बताया कि लगभग 70 बिस्वा पैतृक भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह और उसके गिरोह ने अधिकारियों के साथ ही प्रभावशाली लोगों के दबाव, धमकी, धोखाधड़ी के माध्यम से भूमि पर कब्जा किया। 
विज्ञापन


यह कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न है बल्कि आम नागरिक के संवैधानिक अधिकारों पर भी गंभीर हमला है। इस पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगा। आवश्यकता पड़ने पर इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में प्रजानाथ शर्मा, डॉ. प्रमोद पाण्डेय, राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, प्रमोद पांडेय, वीरेंद्र कपूर, राजू राम, अशोक सिंह, कल्लू सिंह रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
डायलिसिस के बहाने सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश मिश्रा की 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की 70 बिस्वा जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, तत्कालीन उपनिबंधक अनिल कुमार और निबंधन कार्यालय के लिपिक सत्यांशु सिंह सहित 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई सीजेएम कोर्ट के आदेश पर रोहनिया थाने की पुलिस ने पांच जुलाई को की है।

रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय निवासी प्रमिला मिश्रा ने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में आवेदन दाखिल किया था। उनका आरोप था कि बीमार पति ओमप्रकाश मिश्रा की मजबूरी का फायदा उठाकर पुश्तैनी जमीन हड़प ली गई। पति सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। वह पिछले दो साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। सप्ताह में दो बार डायलिसिस कराने के लिए अस्पताल जाना पड़ रहा है।

आरोप है कि भतीजे विशाल मिश्रा और घरेलू ड्राइवर रवि उपाध्याय ने पति को डायलिसिस के लिए अस्पताल ले जाने में मदद की। बाद में आयुष्मान कार्ड बनवाने और इलाज का खर्च कम कराने का झांसा दिया। इसके बाद ओमप्रकाश मिश्रा के नाम पर नया बैंक खाता खुलवा लिया। उनका मोबाइल नंबर और पेंशन खाते से पंजीकृत मोबाइल नंबर भी बदलवा दिया। 

सात अप्रैल 2026 को विशाल मिश्रा और रवि उपाध्याय पति ओमप्रकाश मिश्रा को डायलिसिस के लिए महमूरगंज स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल ले गए। डायलिसिस के बाद पति अचेत थे। इसके बावजूद उन्हें गंगापुर निबंधन कार्यालय ले जाया गया और तत्कालीन उपनिबंधक अनिल कुमार और निबंधन लिपिक सत्यांशु सिंह की मिलीभगत से शाम 4:34 बजे से 4:41 बजे के बीच करीब 70 बिस्वा जमीन का बैनामा और दो दानपत्र आरोपियों व उनके करीबियों के नाम दर्ज करा लिए गए।

सात अप्रैल की रात 11:31 बजे से 11:35 बजे के बीच ही पूरी संपत्ति का विक्रय पत्र और अनुबंध पत्र भी निष्पादित करा लिया गया। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: 50 करोड़ की 70 बिस्वा जमीन हड़पने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित 10 पर FIR, उपनिबंधक और लिपिक भी आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed