{"_id":"5c0abf25bdec2241427bc148","slug":"congress-complain-against-bajrang-dal-workers-in-varanasi-for-shoury-divas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: शौर्य दिवस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लहराई तलवार, कांग्रेसजनों ने एडीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: शौर्य दिवस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लहराई तलवार, कांग्रेसजनों ने एडीएम से की शिकायत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शौर्य दिवस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के जुलूस में निकले तलवार मामले में कांग्रेस ने शुक्रवार को वाराणसी एडीएम सिटी व एसपी सिटी से मुलाकात कर कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह तो शहर में अराजकता फैल जाएगी। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सुंदरपुर से लंका तक खुले आम हाथों में धारदार हथियार लहराते हुए प्रदर्शन किया गया। यह तो कानून व्यवस्था का खुलेआम उल्लंघन है। आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने बाबरी मस्जिद को गिराने की तिथि पर सड़कों पर प्रतिबंधित धारदार शस्त्रों को लहरा रहे हैं। यह समाज में अराजकता फैलाने और लोगों में भय पैदा करने के लिए है। इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि काशी के इतिहास में पहली बार इस तरह का खुलेआम अपराधिक कृत्य किया गया है। धार्मिक पर्वों को छोड़ दिया जाय तो ऐसा कभी भी खुलेआम नहीं हुआ था। यह एक सोची समझी साजिश है। कार्रवाई न होने पर जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कम होगा।

Trending Videos
70 पर हुआ है मुकदमा
अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी पर गुरुवार को शहर में धारा 144 के बावजूद बजरंग दल ने न केवल विजय जुलूस निकाला, बल्कि जुलूस में संगठन के कार्यकर्ता खुली तलवारें लेकर शामिल हुए। जुलूस में शामिल युवकों के फोटो और वीडियो फुटेज जब पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों ने देखे तो हड़कंप मच गया था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर लंका थाना क्षेत्र की सुंदरपुर चौकी प्रभारी की तहरीर पर 70 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सुंदरपुर से निकाले गए जुलूस में शामिल कई युवक तलवारें लेकर चल रहे थे। इस कारण अनहोनी की आशंका में लोग रुक गए थे। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई थी। जुलूस आगे बढ़ने के बाद ही लोग आगे बढ़े थे।