{"_id":"5efce00a8ebc3e4326356b00","slug":"congress-city-news-vns533405130","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों तहसीलों में कांग्रेस ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों तहसीलों में कांग्रेस ने भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजातालाब/पिंडरा/वाराणसी। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फिर हुंकार भरी। जिले की तीनों तहसीलों पर धरना देकर बढ़ती कीमतों का विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस के आंदोलन से घबड़ाकर बेवजह कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करा रही है।
बुधवार को पिंडरा तहसील पर धरना देते हुए पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाते हुए कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी कर रही है। शायद यह सरकार भूल गई है कि कांग्रेस का जन्म ही आंदोलन व संघर्ष की कोख से हुआ है। राजातालाब तहसील पर पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र व जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि हम सरकार को आगाह करते हैं कि हमने न तो पैरों में बेड़ियां पहनी है ना हाथों में चूड़ियां। जब हम सब देश से अंग्रेजों को खदेड़ सकते हैं तो जुमलेबाजों को गद्दी से उतारने का भी जज्बा रखते हैं। सरकार अपने रवैये में सुधार लाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। सदर तहसील पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि हम जंजीर, बेड़ियों और जेल से डरने वाले नहीं हैं। जनहित के मुद्दों पर एक बार नहीं सौ बार जेल जाएंगे। इस दौरान दिलीप सेठ, प्रजानाथ शर्मा, विजय शंकर पांडेय, बैजनाथ सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, रामस्नेही पांडेय, जितेंद्र सेठ, पूनम कुं डू, हाजी ओकास अंसारी, मेंहदी हसन कब्बन, संजय चौबे, मन्ना राजभर, उमाशंकर सिंह, नरेंद्र गिरि, लालजी राजभर आदि मौजूद रहे।