फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congress candidate list final in varanasi, fight with three constituency

कांग्रेस की सूची जारी,वाराणसी में तीन सीटों पर लड़ेगी

Thu, 02 Feb 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 02 Feb 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
congress candidate list final in varanasi, fight with three constituency
दक्षिणी से डॉ. राजेश मिश्र, कैंट से अनिल श्रीवास्तव को टिकट
सियासी गठबंधन में सीटों के बंटवारे का मामला सुलझने के बाद गुरुवार को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी को वाराणसी में तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है।  अमेठी और रायबरेली में 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बाद कांग्रेस को वाराणसी की अपने दावे वाली शहर उत्तरी और शिवपुर विधान सभा सीटों से कदम पीछे खींचना पड़ा। इसी के साथ यहां गठबंधन की सीटों को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।
विज्ञापन

अब तीन सीटों पर कांग्रेस और पांच सीटों पर सपा के प्रत्याशी होंगे। कांग्रेस की ओर जारी सूची में शहर दक्षिणी से पूर्व सांसद डॉ. राजेश कुमार मिश्र, कैंट से अनिल श्रीवास्तव और पिंडरा से विधायक अजय राज को प्रत्याशी घोषित किया गया है। 
विज्ञापन

सपा गठबंधन के साथ कांग्रेस वाराणसी में तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए गुरुवार को अधिकारिक तौर पर एलान कर दिया गया। 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जनरल सेक्रेटरी मधुसूदन मिस्त्री की ओर से जारी सूची के मुताबिक शहर दक्षिणी से पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र चुनाव लड़ेंगे। दक्षिणी के लिए राजेश नया चेहरा हैं। जबकि कैंट से चौथी बार अनिल श्रीवास्तव पर पार्टी दांव लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल वर्ष 2012 के विस चुनाव में इस सीट पर दूसरे नंबर पर रहे हैं। इसी तरह पिंडरा विस सीट से विधायक अजय राय को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
अजय लगातार पांच बार से इसी सीट से विधायक चुने जाते रहे हैं। उधर, सीटों को लेकर हुए समझौते कांग्रेस को शहर उत्तरी और शिवपुर सीटों पर दावा छोड़ना पड़ा है। इन दोनों सीटों पर सपा अब अपने उम्मीदवार उतारेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed