{"_id":"5a13d5394f1c1b156b8b740f","slug":"congress-candidate-dies-to-heart-attack-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी का ह्दयघात से निधन, स्थगित होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी का ह्दयघात से निधन, स्थगित होगा चुनाव
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
अनिल कुमार श्रीवास्तव
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम के वार्ड 28, चेतगंज से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव (58) का मंगलवार की भोर में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस जनों में शोक की लहर दौड़ गई। अनिल अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों और दो छोटे भाइयों का परिवार छोड़ गए हैं। शाम को चेतगंज क्षेत्र स्थित उनके आवास से शवयात्रा निकली तो सभी की आंखें छलक उठीं। मणिकर्णिका घाट पर उनके छोटे भाई सुनील श्रीवास्तव ने मुखाग्नि दी। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, प्रत्याशी के निधन के चलते वार्ड का चुनाव स्थगित हो सकता है।
परिवारवालों ने बताया कि अनिल पिछले कुछ दिनों से बेहद तनाव में थे। वह लंबे अरसे से दिल की बीमारी से ग्रस्त थे। उनके दिल का आपरेशन भी हो चुका था। बड़ी बेटी बीएचयू छात्र अधिष्ठाता कार्यालय में कार्यरत हैं। शवयात्रा निकलने से पूर्व कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवकों ने प्रदेश प्रभारी डॉ. प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
शव को कांग्रेस के झंडे में लपेटकर शाम चार बजे शवयात्रा निकाली गई। इसमें कांग्रेस के सभी 90 वार्ड के प्रत्याशियों के अलावा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र और पूर्व विधायक अजय राय ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
विज्ञापन
30 साल से थे भाजपा के साथ
चेतगंज वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी अनिल कुमार श्रीवास्तव करीब 30 वर्षों से भाजपा से जुड़े थे। कुछ दिनों पहले हेरिटेज वॉक के कार्यों में अनियमितता के विरोध में धरने के दौरान पार्टी के कुछ लोगों से कहासुनी होने पर उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस ने उन्हें पार्षदी के लिए टिकट दिया था।
स्थगित हो सकता है चुनाव
चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक किसी भी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रत्याशी की चुनाव पूर्व अगर मौत हो जाती है तो चुनाव स्थगित कर दिया जाता है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय)आर.आर. वर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार वार्ड नंबर 28 का चुनाव स्थगित हो जाएगा। आयोग यहां के चुनाव की तिथि बाद में घोषित करेगा।
कांटे की लड़ाई थी वार्ड नंबर 28 में
वार्ड नंबर 28 की सीट पर भाजपा के शंकर साहू और अनिल श्रीवास्तव में कांटे की लड़ाई थी। अनिल श्रीवास्तव के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने से समीकरण बदले थे।