फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress and Samajwadi party leader meet family of girl murder case in varanasi

Varanasi: किशोरी की हत्या के मामले में परिजनों से मिले कांग्रेस और सपा के लोग, पुलिस को दी ये चेतावनी

Thu, 29 Feb 2024 06:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 06:37 PM IST
सार

Varanasi: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बनारस में ऐसी घटनाओं की हम घोर निंदा करते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बेटियों के साथ इस तरह का घिनौनी घटनाएं हो जा रही हैं।

विज्ञापन
Congress and Samajwadi party leader meet family of girl murder case in varanasi
मोनिका पाल के परिजनों के साथ कांग्रेस और सपा के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के भिटकुरी गांव की किशोरी का शव मिलने के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गुरुवार को दोपहर बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कपसेठी थाना क्षेत्र के भिटकुरी गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मामले की जानकारी ली। साथ ही मामले के जल्द खुलासा के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, अरुण सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, अनुपम पांडेय, राहुल सिंह, सुनील राय आदि।

विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस तथा विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के लोग परिजनों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि पांच मार्च तक इस हत्याकांड का खुलासा नहीं किया गया और अपराधियों को गिरफ्तार नहीं हुई तो 6 मार्च को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वाराणसी पुलिस, पीड़ित परिजनों व रिश्तेदारों को परेशान करने की बजाय अपराधियों को पकड़ने में तेजी लाए।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने भाजपा पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। बनारस में ऐसी घटनाओं की हम घोर निंदा करते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बेटियों के साथ इस तरह का घिनौनी घटनाएं हो जा रही हैं। अजय राय ने मृतका के पिता पुनवासी पाल को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हम आपके साथ हैं। जब तक इस मामले में परिवार को न्याय नहीं मिलेगा हम आपके साथ खड़े रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने भी की खुलासे की मांग

वहीं, दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने भी घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए मामले की जल्द खुलासा करने की मांग की है।

पीड़ित परिवार से मिले अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन
मामले में अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने भिटकुरी गांव पहुंचकर मृतका के पिता पुनवासी पाल तथा अन्य परिजनों से मिलकर घटना से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि घटना में शामिल युवक की तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच की भी टीम लगाई गई है। घटना से जुड़े प्रत्येक बिंदु को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले की खुलासा किया जाएगा।

यह है मामला
बताते चलें कि 19 फरवरी को किशोरी अपने घर से सहेली के यहां से किताब लाने के लिए निकली थी, जो देर रात तक अपने घर नहीं पहुंची। अगली सुबह बनारस स्टेशन पर खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस के बोगी में शौचालय के पास बोरे में उसकी लाश मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed