फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress Ajay Singh Lallu Commissioner system attack cm yogi mayawati varanasi

मायावती भाजपा की एजेंट, कमिश्नरी सिस्टम को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 13 Jan 2020 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Jan 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Congress Ajay Singh Lallu Commissioner system attack cm yogi mayawati varanasi
अजय कुमार लल्लू - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू सोमवार को एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती और उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती भाजपा एजेंट की तरह काम कर रही हैं। उनको जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। केवल बयान जारी करके वह विरोध जता रही हैं। जब वह मुख्यमंत्री थीं तब भी और आज भी। कभी वो जनता के मुद्दों के लिए सड़क पर नहीं उतरीं। सीबीआई और ईडी उनको जैसे-जैसे घुमा रही हैं वह उसी के हिसाब से घूम रही हैं। उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के सपने को तोड़ा है।
विज्ञापन


सोमवार को तेलियाबाग में कार्यकर्ताओं की बैठक के पूर्व उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं। मौजूदा सरकार अपराधियों के साथ तालमेल करके चल रही है। यहां कोई भी प्रणाली लागू हो जाए अपराध पर अंकुश नहीं लग सकता। सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है। पूरा प्रदेश हत्या के प्रदेश के रूप में जाना जाने लगा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद भी सरकार कानून व्यवस्था लागू करने में सक्षम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि सीएम मंच से कहते हें कि अपराधी या तो जेल में हैं या उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। बावजूद इसके कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ में हत्याएं किसने कीं। अपराधियों का बोलबाला है। सोनभद्र के उभ्भा गांव के नरसंहार में प्रदेश सरकार चहेतों को बचाने में लगी हुई है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में अपराध बढ़ा है। तीन साल पहले नारा दिया था ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार अबकी बार भाजपा सरकार, तीन साल में क्या बना दिया हाल।

संघर्ष की रणनीति तय करने पहुंचे बनारस
वाराणसी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ने अचानक बनारस दौरे के सवाल पर कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाने बनारस आए हैं। सीएए, एनआरसी, बेरोजगीरी बेहाल किसान, महंगाई, कानून व्यवस्था पर लंबा संघर्ष छेड़ा जाएगा। स्थानीय कांग्रेसजनों के साथ मिलकर ठोस रणनीति तय की जाएगी। कांग्रेस यूपी सरकार के खिलाफ  बड़ा संघर्ष करेगी। आंदोलनों और संवाद के माध्यम से सरकार की विफ लताओं को जनता के बीच ले जाएगी।

प्रियंका के संदेश पर पहुंचे  
प्रियंका गांधी के वाराणसी दौरे से पार्टी की गुटबाजी और पुराने नेताओं को प्रियंका गांधी से दूर रखने के  मामले ने तूल पकड़ा था। सूत्रों का कहना है कि स्थानीय कांग्रेसियों ने इसकी शिकायत भी की थी।  ऐसे में यह माना जा रहा है कि प्रियंका के संदेश पर ही अजय लल्लू अचानक बनारस पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed