फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   conflict between the Vice Chancellor and the teachers on the issue of teacher recruitment

शिक्षक भर्ती मुद्दे पर कुलपति और शिक्षकों में बढ़ी रार

Thu, 02 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
conflict between the Vice Chancellor and the teachers on the issue of teacher recruitment
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर कुलपति और शिक्षकों के बीच रार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को संकाय प्रमुखों द्वारा परीक्षा समिति की बैठक का बहिष्कार करने के बाद अब अध्यापक परिषद ने भी नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कुलपति पर मनमानी का आरोप लगाया है। साथ ही कुलाधिपति से नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त करने की भी मांग भी की है। उधर, कुलपति ने शिक्षकों के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 56 पदों पर भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा कराने के बाद अब परिणाम भी वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस पर दो जून तक आपत्ति मांगी गई है। मंगलवार को परीक्षा समिति के सदस्यों (पांच संकाय प्रमुखों और एक आमंत्रित सदस्य) ने बैठक का बहिष्कार कर दिया था। बुधवार को अध्यापक परिषद की प्रो. रामपूजन पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा समिति के सदस्यों के फैसले की सराहना की गई। महामंत्री प्रो. अमित कुमार शुक्ल ने बताया कि जब नियुक्ति प्रक्रिया के लिए परीक्षा कराई गई, परिणाम जारी किया गया है तो प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर क्यों नहीं अपलोड की गई। न तो अभ्यर्थियों को प्रश्न पुस्तिका ले जाने दिया गया और न ही उत्तर पत्रक की कार्बन कॉपी दी गई। बैठक में सदस्यों ने कुलपति पर नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी के साथ ही आर्थिक अनियमितता का आरोप लगाते हुए कुलाधिपति से नियुक्ति प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर जो भी नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है, वह नियमानुसार और राजभवन से प्राप्त दिशानिर्देशों के तहत है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। ऐसे में अध्यापक परिषद और परीक्षा समिति के सदस्यों द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं। - प्रो. हरेराम त्रिपाठी, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed