पूर्वांचल में टीकाकरण का हाल: आजमगढ़-जौनपुर में सबसे ज्यादा लोगों ने लगवाई वैक्सीन, जानें अन्य जिलों की रिपोर्ट
वाराणसी सहित आसपास के जिलों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, साथ ही कोरोना टीका लगवाने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पूर्वांचल में आजमगढ़ और जौनपुर में सबसे ज्यादा लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है।
विस्तार
वाराणसी सहित पूर्वांचल के जिलों में जिस तरह कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, उसी रफ्तार से लोग कोरोना की वैक्सीन भी लगवा रहे हैं। वैक्सीन लगवाने वाले जिलों में आजमगढ़, जौनपुर और वाराणसी अव्वल हैं। यहां सबसे ज्यादा लोगों ने कोरोना का टीका लगवा लिया है।
आजमगढ़ जिले में अब तक 59,16,528 (करीब 60 लाख) कोरोना की वैक्सीन लग चुकी हैं। जिसमें पहली डोज वाले 37,72,210 लोग और दूसरी डोज लगवाने वाले 21,33,084 हैं। वहीं, जौनपुर में 58,33,038 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। पहली डोज 35,83,116 और दूसरी डोज 22,38,918 लोगों ने लगवाई है।
वहीं, वाराणसी आबादी के हिसाब से डोज लगवाने वालों में तीसरे स्थान पर हैं। जहां 50,57,898 वैक्नीनेशन हुआ है। इनमें पहली डोज 31,50,899 और दूसरी डोज 18,95,248 लोगों ने लगवाई है। इन सभी जिलों में बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
नीचे जानें वाकी जिलों का हाल
गाजीपुर जिला-
कुल टीकाकरण- 46,54,058
पहली डोज 29,60,011
दूसरी डोज 16,85,931
बूस्टर डोज 8,116
बलिया जिला-
कुल टीकाकरण- 38,64,759
पहली डोज 24,36,008
दूसरी डोज 14,21,980
बूस्टर डोज 6,771
कुल टीकाकरण- 26,33,347
पहली डोज- 16,40,723
दूसरी डोज- 9,85,722
चंदौली जिला-
कुल टीकाकरण-23,55,668
पहली डोज- 14,55,181
दूसरी डोज- 8,92,925
सोनभद्र जिला-
कुल टीकाकरण- 22,22,545
पहली डोज- 13,96,767
दूसरी डोज- 8,22,076
मिर्जापुर जिला-
कुल टीकाकरण- 31,69,528
पहली डोज- 19,61,745
दूसरी डोज- 12,01,717
भदोही जिला-
कुल टीकाकरण- 18,67,791
पहली डोज- 11,58,355
दूसरी डोज- 7,07,125
(सभी आंकड़े कोविन पोर्टल के अनुसार)
वाराणसी में बुधवार को 39485 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
वाराणसी में शहरी और ग्रामीण इलाकों में बुधवार को 39485 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसमें 15 से 18 साल तक के 4245 किशोर और 1271 लोगों ने प्रीकॉशनरी डोज लगवाई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि बुधवार को लगे 39485 टीकों में 12,679 लोगों को पहली और 25,635 लोगों को लगी दूसरी डोज लगाई गई।
पूर्वांचल में कोरोना मरीज
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के जिलों में बुधवार को कोरोना के 1351 मरीज मिले। वाराणसी में सबसे अधिक 629 संक्रमित मिले। गाजीपुर में 126, चंदौली में 116, सोनभद्र में 108, बलिया में 89, जौनपुर में 84, आजमगढ़ में 79, मऊ में 42, भदोही में 41 और मिर्जापुर में कोरोना के 37 मरीज मिले।