Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Complete work on eight roads connecting Varanasi Airport to stadium several locations to gain new connectivity

शासन का आदेश: वाराणसी एयरपोर्ट से स्टेडियम तक पूरा करें आठ सड़कों का काम, कई स्थानों को मिलेगी नई कनेक्टिविटी

Fri, 29 May 2026 04:52 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 29 May 2026 04:52 AM IST
सार

Varanasi News: सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए करीब 352.95 करोड़ रुपये की लागत से आठ बड़े निर्माण और चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित हैं। इन कार्यों के पूरा होने पर पिंडरा, सेवापुरी, रोहनिया, अजगरा, रिंग रोड, एयरपोर्ट और बाजारों को नई कनेक्टिविटी मिलेगी। 

विज्ञापन
Complete work on eight roads connecting Varanasi Airport to stadium several locations to gain new connectivity
बाबतपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल जो प्रस्तावित है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए करीब 352.95 करोड़ रुपये की लागत से आठ बड़े निर्माण और चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित हैं। शासन ने इन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। इनमें बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच मार्ग से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कनेक्टिविटी, चोलापुर बाजार, फूलपुर-सिंधोरा मार्ग और सेवापुरी के नहर पटरी मार्ग तक कई अहम परियोजनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


सेवापुरी क्षेत्र में रिंग रोड फेज-2 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंच मार्ग का निर्माण भी प्रस्तावित है। करीब 10831.48 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना से क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंच आसान होगी। साथ ही आसपास के गांवों और रिंग रोड क्षेत्र में यातायात का दबाव भी कम होगा। बड़े आयोजनों के दौरान लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पिंडरा क्षेत्र में बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच मार्ग को छह लेन में चौड़ा और सुदृढ़ किया जाएगा। कछवा से कपसेठी होते हुए बाबतपुर मार्ग तक 0.97 किलोमीटर हिस्से पर करीब 6357.56 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। अजगरा विधानसभा क्षेत्र में चोलापुर बाजार से विकास खंड तक चार लेन सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। लगभग 7575.39 लाख रुपये की इस परियोजना से चोलापुर बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पिंडरा क्षेत्र के फूलपुर-सिंधोरा मार्ग का भी चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। 13.9 किलोमीटर लंबे इस कार्य पर करीब 3762.26 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। बड़ागांव ब्लॉक के साधोगंज-भीटी-दादूपुर-महिमापुर होते हुए चौरहटापुर तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। 9.6 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 2434.78 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे गांवों के बीच आवागमन तेज होगा और स्कूली बच्चों व मरीजों को राहत मिलेगी। 

इसके अलावा मंगारी से कर्मी गांव तक नए मार्ग का निर्माण, रमना-नरोटमपुर मार्ग का चौड़ीकरण और सेवापुरी क्षेत्र में ज्ञानपुर मुख्य नहर की पटरी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी शामिल है। ज्ञानपुर नहर पटरी मार्ग के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को वैकल्पिक संपर्क मार्ग मिलेगा और बारिश के दौरान आवागमन की समस्या कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed