फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   complete ban on horn of vehicles in BHU campus speed limit of vehicles fixed

Varanasi: बीएचयू कैंपस में हॉर्न बजाने वालों की अब खैर नहीं, वाहनों की गति सीमा भी हुई निर्धारित

Thu, 23 Feb 2023 09:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Feb 2023 09:20 PM IST
सार

बीएचयू परिसर में वाहनों के हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही गाड़ी की गति सीमा भी 20 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
complete ban on horn of vehicles in BHU campus  speed limit of vehicles fixed
बीएचयू में वाहनों के हॉर्न पर अब पूर्ण प्रतिबंध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाहन चलाते समय सड़क पर बेवजह हॉर्न बजाना कुछ लोगों की आदत में शुमार होता है। अगर आपके अंदर भी यह आदत है तो इसे आज और अभी बदल दीजिए, वर्ना ऐसा करने से आप परेशानी और नुकसान दोनों झेलेंगे। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में पठन-पाठन का वातावरण बनाए रखने के लिए वाहन चलाते समय हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। इससे परिसर में छात्रों और अस्पताल के मरीजों के लिए शोरगुल से मुक्त वातावरण उपलब्ध होगा। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आदेशों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गुरुवार को मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. अभिमन्यु सिंह की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि विश्वविद्यालय परिसर में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। परिसर में वाहनों की गति सीमा 20 किलोमीटर प्रति घंटा ही रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सवारी भी प्रतिबंधित

इसके अलावा वाहनों पर तीन सवारी भी प्रतिबंधित रहेगी। नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।  यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि परिसर में आए दिन कुछ न कुछ घटित हो रहा था।

बीएचयू का विश्व पंचांग बिक्री के लिए तैयार

complete ban on horn of vehicles in BHU campus  speed limit of vehicles fixed
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से प्रकाशित होने वाला विश्व पंचांग बन कर तैयार हो गया है। आमजन के लिए बृहस्पतिवार से ही इसे उपलब्ध करा दिया गया है। सुविधा और रुचि को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर के अंदर ही विश्व पंचांग के विक्रय का इंतजाम किया है। परिसर स्थित लक्ष्मणदास अतिथिगृह के सामने स्थित प्रकाशन पटल पर  विश्व पंचांग का एक प्रति 40 रुपये में खरीदा जा सकता है। विक्रय पटल सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस पर खुला रहेगा

नर्सिंग छात्रों ने किया सदबुद्धि यज्ञ

बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के नर्सिंग छात्रों की मांग तीन दिन बाद भी पूरी नहीं हुई। अब तक कोई कार्रवाई न होने के विरोध में छात्रों ने बृहस्पतिवार को सुबह धरना स्थल पर सदबुद्धि यज्ञ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहूति देकर चिकित्सा विज्ञान संस्थान प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। 

हॉस्टल आवंटन, छह माह के इंटर्नशिप में मानदेय दिए जाने, एमएससी नर्सिंग में दाखिला दिए जाने के साथ ही समय से परीक्षा करवाने की मांग को लेकर नर्सिंग छात्र धरने पर बैठे हैं। छात्रों ने  चेतावनी दी है कि मांग न मान लिए जाने तक धरना जारी रहेगा। 

बीएचयू में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 

बीएचयू खेल परिषद की ओर से एम्फीथिएटर खेल मैदान में बृहस्पतिवार को अंतर महाविद्यालय, संकाय और छात्रावास खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। पहले मुकाबले में नगर निकाय की टीम ने सुश्रुत छात्रावास को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सुश्रुत छात्रावास के बल्लेबाजों ने 65 रन का स्कोर खड़ा किया। मुकाबले में नगर निकाय की टीम ने नौ ओवर में छह विकेट गवांकर निर्धारित लक्ष्य को पार कर लिया। एक अन्य मैच में रामकृष्ण छात्रावास को वॉकओवर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed