मनमाना पैसा वसूल रहे निजी कोविड अस्पताल, सीएम से शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में निजी कोविड अस्पतालों द्वारा इलाज के लिए कोरोना मरीजों से मनमाना पैसा वसूल जा रहा है। इसके अलावा ऑक्सीजन, दवा, इंजेक्शन सहित जांच के अन्य उपकरणों का दाम बढ़ा दिए गए हैं। इसकी कालाबाजारी भी हो रही है। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे मांग पत्र की प्रति अधिवक्ता नित्यानंद चौबे, विनोद पांडेय, प्रेम सागर चौबे, संजीवन यादव ने कोविड कंट्रोल रूम सिगरा में एडीएम वित्त, राजस्व को सौंपा। पत्र में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया है कि कोरोना महामारी की वजह से ही ऑक्सीजन और दवा के दाम बढ़ गए हैं। अधिवक्ता नित्यानंद चौबे ने बताया कि मुख्यमंत्री से मरीजों की समस्याओं पर ध्यान देते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की गई है। साथ ही जिले की स्थिति को देखते हुए एक सप्ताह के लॉकडाउन की भी मांग की गई है।
ऑक्सीजन सिलिंडर, इंजेक्शन की किल्लत पर कांग्रेसियों ने उठाई आवाज
कोरोना संक्रमण के बीच अस्पतालों में बेड न मिलने के साथ ही अब लोगों को इलाज से जरूरी सामान भी महंगे दाम पर खरीदने पड़ रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी आपत्ति जताई है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में न तो लोगों को बेड मिल पा रहा है और न ही ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर इंजेक्शन। 500 से लेकर 700 तक मिलने वाले पल्स ऑक्सीमीटर की कीमत 1500 से 2500 तक ली जा रही है। इस दौरान मंगलेश दुबे, देवेंद्र सिंह, विनोद शुक्ला, अतुल मालवीय, अनिल पाठक, राज कुमार सोनकर आदि लोगों ने अव्यवस्थाओं के लिए सरकार की निंदा की है।