{"_id":"63b85ef87db8a01fb6738282","slug":"complaint-lodged-against-the-then-outpost-in-charge-nagwan-varanasi-news-vns692376153","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तत्कालीन चौकी प्रभारी नगवां के खिलाफ परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तत्कालीन चौकी प्रभारी नगवां के खिलाफ परिवाद दर्ज
विज्ञापन
अपर सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट (षष्ठम) की अदालत ने बीयर की दुकान में घुसकर लूट और मारपीट मामले में तत्कालीन नगवां चौकी इंचार्ज अजय वर्मा के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही परिवादी के बयान के लिए दस फरवरी की तिथि नियत की है।
लंका थाना अंतर्गत कृष्ण नगर कॉलोनी निवासी विवेकानंद सिंह यादव ने अधिवक्ता अनुज यादव, चंद्रबली पटेल व नरेश यादव के जरिये प्रार्थना पत्र दाखिल किया। आरोप है कि सामनेघाट में बीयर की दुकान का संचालन वादी का बड़ा भाई हेमंत सिंह यादव करता है। आठ अक्तूबर 2022 की रात लगभग साढ़े 11 से 12 बजे के बीच कर्मचारी खाना खाकर दुकान में सोने जा रहा था, उसी दौरान तत्कालीन नगवां चौकी प्रभारी अजय वर्मा व एक अन्य वहां पहुंचे और दुकान खोलने को दबाव बनाने लगे।
रात में कर्मचारी ने दुकान खोलने से मना किया तो बगल की दुकान के सहारे छत से होकर दुकान में घुस आए। कर्मचारी को रिवाल्वर से आतंकित कर 98 हजार रुपये लूट लिए। इस बीच कर्मचारी की सूचना पर वादी अपने पड़ोसी मोहित केशरी व अभिषेक सिंह के साथ दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दरोगा अजय वर्मा वहां से निकल रहे थे। वीडियो बनाया तो अजय वर्मा ने अपने रिवाल्वर की बट से वार कर दिया और वीडियो डिलीट करने के बाद मोबाइल तोड़ दिया।