फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Complaint filed against Samajwadi party leader Swami Prasad hearing to be held on 20 October

वाराणसी: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ परिवाद दाखिल, 20 अक्टूबर को होगी सुनवाई

Thu, 05 Oct 2023 11:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 05 Oct 2023 11:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हिंदू समाज और देवी-देवताओं को लेकर सार्वजनिक रूप से अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) की अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है। 

विज्ञापन
Complaint filed against Samajwadi party leader Swami Prasad hearing to be held on  20 October
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हिंदू समाज और देवी-देवताओं को लेकर सार्वजनिक रूप से अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) की अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद डॉ. सविता पूनम और राजकुमार सिंह की तरफ से अधिवक्ता अरविंद गांधी ने दाखिल किया है। अदालत ने परिवाद पर परिवादी के बयान के लिए 20 अक्तूबर की तिथि नियत की है। परिवाद में कहा गया है कि बीते दिनों हरदोई में आयोजित संविधान व सामाजिक न्याय महासम्मेलन में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू राष्ट्र की मांग को संविधान विरोधी कहने के साथ ही हिंदू धर्म को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed