फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Complaint against Inspector of Anti Corruption Department to CM Yogi in case of disproportionate assets investigation

वाराणसी: सीएम योगी से एंटी करप्शन विभाग के इंस्पेक्टर की शिकायत, आय से अधिक संपत्ति जांच का मामला

Thu, 13 Jan 2022 12:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Jan 2022 12:25 AM IST
सार

आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रहे एंटी करप्शन विभाग के जांच अधिकारी के खिलाफ सीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
Complaint against Inspector of Anti Corruption Department to CM Yogi in case of disproportionate assets investigation
जनसुनवाई पोर्टल - फोटो : self

विस्तार

भ्रष्टाचार मामले की जांच करने वाले एंटी करप्शन विभाग के जांच अधिकारी के खिलाफ सीएम की जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई। शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार का आरोप है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में परिवहन विभाग के तीन लिपिकों की गोपनीय जांच हुई और तथ्य सामने आने के बाद खुली जांच कराने का आदेश दिया गया और जांच अधिकारी उपेंद्र यादव को बनाया गया।

विज्ञापन


दो साल बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी। एंटी करप्शन इंस्पेक्टर और जांच अधिकारी उपेंद्र यादव के अनुसार जांच लगभग पूरी हो चुकी है और इसकी रिपोर्ट जल्द ही मुख्यालय भेज दी जाएगी। 
विज्ञापन


ऑसम कंपनी के डायरेक्टर सहित 17 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा
धन दूना करने के नाम पर निवेशकों से सौ करोड़ की ठगी करने वाले ऑसम इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के डायरेक्टर सहित 17 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कैंट थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया। प्रतापगढ़ सादुल्लापुर स्थित बहुआ निवासी पीड़ित प्रदीप कुमार के अनुसार उसकी मुलाकात प्रतापगढ़ में शिवलाल से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवलाल ने झांसे में लेकर अपने रिश्तेदार की आसम कंपनी के बारे में जानकार दी और विश्वास दिलाया कि इसमें पैसा निवेश करने पर धन दूना होता है। उसके कहने पर प्रतापगढ़ से अपने परिचितों व रिश्तेदारों से 25 लाख रुपये लगवा दिया।

झांसा दिया गया था कि धन दोगुना करने के साथ ही प्लाट भी दिया जाएगा। लेकिन फर्जी तरीके से लोगों का पैसा ऐंठ कंपनी फरार हो गई। कंपनी के सीएमडी कृष्ण कुमार वर्मा, एमडी रविंद्र कुमार वर्मा, मैनेजर शिवम वर्मा, शिवलाल प्रजापति, राजकुमार वर्मा, राजेश वर्मा सहित 17 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
पढ़ेंः डीसीपी काशी जोन बोले: चुनाव में खलल डालने वालों और वोटरों को धमकाने वालों को भेजा जाए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed