फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   complain against Mamata Banerjee in varanasi court

'गृह युद्ध' बयान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ बनारस में परिवाद दर्ज

Wed, 08 Aug 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 08 Aug 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
complain against Mamata Banerjee in varanasi court
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मंगलवार को एसीजेएम नवम रवि प्रकाश शाह की अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है। अदालत ने परिवाद दर्ज करते हुए सुनवाई और साक्ष्य के लिए छह सितंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार देश की सुरक्षा के लिए अवैध बांग्लादेशी नागरिक गंभीर खतरा बने हुए हैं। केंद्र सरकार नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) के जरिये ऐसे लोगों को चिह्नित कर सूचीबद्ध करने का काम कर रही है।
विज्ञापन


इसे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एनआरसी की वजह से देश में गृह युद्ध छिड़ेगा और लोगों का खून बहेगा। इस तरह की बयानबाजी देश के लिए घातक है। सिर्फ वोट बैंक और सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरह की बयानबाजी कर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed