फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Commercial use of private vehicles will be costly, 7 seized and 16 challaned

Varanasi News: निजी वाहनों का कॉमर्शियल उपयोग पड़ेगा भारी, 7 सीज और 16 का चालान

Sat, 22 Nov 2025 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Commercial use of private vehicles will be costly, 7 seized and 16 challaned
बाबतपुर एयरपोर्ट से सवारियां ढो रहे थे वाहन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। निजी वाहनों का व्यवसायिक (कॉमर्शियल) उपयोग कर टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान की शुरुआत कर दी है। ट्रैवल्स, होटल, स्कूल और संस्थानों में संचालित निजी वाहनों का कॉमर्शियल उपयोग किया जा रहा है। ऐसे वाहनों पर परिवहन विभाग सीज और जुर्माने की कार्रवाई हो रही है। चार दिन में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज वर्मा के नेतृत्व में बाबतपुर एयरपोर्ट से सात वाहनों को सीज और 16 का चालान किया गया। सभी निजी वाहन थे, लेकिन व्यवसायिक उपयोग कर रहे थे। मनोज वर्मा ने शहरवासियों से अपील है कि यदि आप किराये पर गाड़ी ले रहे हैं तो सुनिश्चित कर लें कि वाहन का कॉमर्शियल में रजिस्ट्रेशन है या नहीं। पंजीकरण नहीं होने पर बीच सफर में यात्रियों को उतारकर वाहन को सीज कर दिया जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन सुधांशु रंजन और यात्रीकर अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बाबतपुर एयरपोर्ट समेत अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाया। एआरटीओ ने बताया कि शासन का उद्देश्य कर चोरी करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करना है। ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन की दिशा में अग्रसर किया जा सके।

नामचीन मिठाई के गोदाम से निजी वाहनों का कॉमर्शियल उपयोग
परिवहन अधिकारियों के अनुसार, कई ऐसे विभाग और कुछ मिठाई के गोदाम से निकलने वाले वाहनों का कॉमर्शियल उपयोग हो रहा है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय लहरतारा में कई वाहन किराए पर लगाए गए हैं, जिनका रेलवे हर साल टेंडर करती है। सभी वाहनों का निजी पंजीकरण है, लेकिन उपयोग कॉमर्शियल हो रहा है। शहर में ऑनलाइन फूड डिलिवरी का काम संभालने वाली कंपनियां भी निजी वाहनों का कॉमर्शियल उपयोग कर रही हैं। साड़ी के कारखानों से शहर के अन्य शाखाओं तक साड़ी पहुंचाने के एवज में निजी वाहनों का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article