फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Comment on Mata Sita from Mumbai, case in Ghazipur

Varanasi News: मुंबई से माता सीता पर टिप्पणी, गाजीपुर में मुकदमा

Mon, 14 Oct 2024 03:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Comment on Mata Sita from Mumbai, case in Ghazipur
गाजीपुर। सोशल मीडिया पर दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने सीता माता को लेकर गलत टिप्पणी कर दी। इसे लेकर एक्स पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी। दीपक शर्मा नाम के एक यूजर ने पोस्ट करके दिलदारनगर निवासी मोहम्मद फयाज पर गाजीपुर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया। साथ ही अपने पोस्ट को गाजीपुर पुलिस को भी टैग कर दिया। इसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने जांच की तो आरोपी दिलदानगर थाना क्षेत्र के धनाड़ी गांव का निकला। उसकी उम्र 22 वर्ष है। वो वर्तमान में मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। मुंबई में होने के कारण मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को बुलाने के लिए उसके परिजनों को कहा है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी मुंबई में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed