फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Come and participate in forgotten games your childhood memories will come flooding back

UP: भूले बिसरे खेल में आइए...लौट आएगा आपका बचपन, मिलेगा पुरस्कार; खिलाड़ियों सहित काशीवासी करेंगे प्रतिभाग

Wed, 10 Dec 2025 10:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 10:35 PM IST
सार

Varanasi News: सिगरा स्टेडियम में होने वाले आयोजन में 11 खेल होंगे। इसमें प्रदर्शन का मौका मिलेगा। इन खेलों में रस्साकसी,कबड्डी, लेमन रेस, तीन टांग रेस, सैक रेस, पंजा कुश्ती, वेट लिफ्टिंग, 100 मीटर रेस, रस्सीकूद, कंचा, रिंग रेस शामिल हैं।

विज्ञापन
Come and participate in forgotten games your childhood memories will come flooding back
भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलकूद की पुरानी परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से भूले बिसरे खेल का आयोजन किया जा रहा है। 13 दिसंबर को सिगरा स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन में स्कूल, काॅलेज के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों समेत काशीवासियों को अपना खेल दिखाने का मौका मिलेगा। इसमें पंजीकरण निशुल्क है और विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट सहित अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन


सिगरा स्टेडियम में सुबह 8 बजे से 12 बजे तक होने वाले खेलकूद के इस आयोजन के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। सभी स्पर्धाएं खेल एसोसिएशन और खेल विभाग की ओर से तय मानक और कोच सहित अन्य विशेषज्ञों के निर्देशन में होंगी। विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। सभी स्पर्धाएं ओपन वर्ग में होंगी। 
विज्ञापन


एक ओर जहां कबड्डी का मुकाबला होगा, वहीं दूसरी ओर पहलवान कुश्ती में दांव आजमाते नजर आएंगे। साथ ही रस्साकशी, नींबू दौड़, बोरा दौड़, पंजा रेसलिंग, तीन टांग जैसे खेल भी होंगे। समारोह का खास आकर्षण डॉक्टर्स, अधिकारियों, महिलाओं, बुजुर्गों के बीच होने वाले आयोजन होंगे। इस दौरान बटुकों की टीम भी खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आन द स्पॉट भी करवा सकेंगे पंजीकरण
भूले बिसरे खेल में क्यूआरकोड से पंजीकरण करवाया जा सकता है। किन्हीं कारणवश अगर इस तरह पंजीकरण नहीं हो पाता तो 13 दिसंबर को सिगरा स्टेडियम में आन द स्पॉट पंजीकरण भी करवाया जा सकता है। इसके लिए शनिवार सुबह 7 बजे तक स्टेडियम में पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed