फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Colony gates to be opened, providing relief from traffic congestion Municipal Commissioner issues instructions

Varanasi News: खोले जाएंगे कॉलोनियों के गेट, जाम से मिलेगी राहत; नगर आयुक्त ने जारी किया निर्देश

Sun, 28 Dec 2025 11:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 11:55 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में जगह-जगह लगने वाले भीषण जाम को लेकर अब अफसरान बेहद गंभीर हो गए हैं। शहर की विभिन्न कॉलोनियों के उन गेट को खोल दिया जाएगा, जो जाम से मुक्ति दिला सकते हैं।

विज्ञापन
Colony gates to be opened, providing relief from traffic congestion Municipal Commissioner issues instructions
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Traffic: शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने को अब नग निगम भी सहयोग करेगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों के बंद रहने वाले गेट को निर्धारित समय सीमा में खोलने के आदेश जारी किए हैं ताकि सड़कों पर यातायात जाम न हो। इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


भारी यातायात वाले क्षेत्र सर्दी में सुबह 06:00 से रात 10:00 बजे तक गेट खुले रहेंगे। सामान्य यातायात वाले क्षेत्र: सुबह 10:00 से रात 08:00 बजे तक गेट खोलना अनिवार्य होगा। नगर आयुक्त ने बताया कि पहले चरण में टैगोर टाउन, भुवनेश्वर नगर और विंध्यवासिनी नगर जैसी कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


कॉलोनीवासियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया है कि गेट खुलने से निवासियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए कॉलोनी के प्रमुख मार्गों की निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अफसरों को दिए निर्देश

पिछले दिनों यातायात पुलिस के निरीक्षण में पाया गया कि भोजूबीर, अर्दली बाजार और महावीर मंदिर जैसे व्यस्त मार्गों पर घंटों जाम का कारण आंतरिक गलियों और कॉलोनियों के गेट बंद होना है। पूर्व में ये गलियां आवागमन का माध्यम थीं लेकिन अब इनके बंद होने से मुख्य चौराहों पर भारी दबाव रहता है।

इन गेटों के खुलने से वाहन बाईपास की तरह इन रास्तों का उपयोग कर सकेंगे और जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह कॉलोनियों प्रतिनिधियों से वार्ता कर गेट खुलवाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed