फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Colleges did not give ID of CC camera, monitoring failed by university

Varanasi News: कॉलेजों ने नहीं दी सीसी कैमरे की आईडी, विवि से माॅनीटरिंग फेल

Mon, 22 Jan 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Colleges did not give ID of CC camera, monitoring failed by university
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षा कॉलेजों में कैसे हो रही है। यहां कक्ष निरीक्षक सही ड्यूटी कर रहे हैं या नहीं। कमरे में परीक्षार्थी कैसे बैठे हैं। इसकी निगरानी के लिए बनी व्यवस्था फेल हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों से केंद्रों पर लगे वायस रिकाॅर्डर वाले सीसी कैमरे का लॉग इन और पासवर्ड मांगा गया था, लेकिन परीक्षा शुरू होने के बाद भी कई कॉलेजों ने जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

इस वजह से परीक्षा व्यवस्था की निगरानी नहीं हो पा रही है। विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए स्नातक पहले, तीसरे, पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा 16 जनवरी से 12 फरवरी तक कराने का परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी किया गया था। हालांकि परीक्षाएं 18 जनवरी से शुरू हुईं। वाराणसी के साथ ही चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिले में करीब 200 केंद्र बनाए गए हैं। यहां नकल विहीन परीक्षा होने सहित अन्य गतिविधियों पर निगरानी के लिए विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को अपने वहां वायस रिकार्डर युक्त सीसी कैमरा लगाने को कहा था। विश्वविद्यालय स्तर पर बने कंट्रोल रूम से निगरानी की जा सके इसके लिए कॉलेजों से परीक्षा से पहले 11 जनवरी तक ही लॉग इन आईडी और पासवर्ड भी मांगा गया था। अब तीन दिन की परीक्षा बीत गई है, इसके बाद भी कई कॉलेजों ने विश्वविद्यालय को लॉगिन उपलब्ध नहीं कराया है। इससे परीक्षा की माॅनीटरिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर माॅनीटरिंग के लिए जरूरी आईडी, पासवर्ड अधिकांश कॉलेजों ने नहीं दिया है। सभी प्राचार्यों, प्रबंधकों को पत्र भेजकर चेतावनी दी गई है कि परीक्षा को लेकर किसी तरह की गड़बड़ी के लिए जिम्मेदारी तय होगी। - डॉ. सुनीता पांडेय, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed