{"_id":"58e26c924f1c1bc06e5b5031","slug":"college-teacher-in-protest-against-order-of-up-governance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के इस निर्देश के विरोध में उतरे शिक्षक, आकस्मिक बैठक बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के इस निर्देश के विरोध में उतरे शिक्षक, आकस्मिक बैठक बुलाई
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 05 Apr 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महाविद्यालयों में शिक्षकों की वेश-भूषा निर्धारित करने के शासन के आदेश का विरोध शुरू हो गया है।
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुफुक्टा) ने प्रदेश के सभी जिलों में कॉलेजों के पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र में संगठन के अगले निर्देश तक शासन का कोई भी फरमान न मानने का पत्र जारी किया है।
साथ ही नौ अप्रैल को कानपुर में आकस्मिक बैठक भी बुलाई गई है। बता दें कि कॉलेज में जींस-टी शर्ट पहनकर न आने, बायोमैट्रिक अटेंडेस लगाने सहित कई मामलों को लेकर बीते 30 मार्च को ही आदेश जारी किया गया था।
आदेश के अनुपालन में अग्रसेन पीजी कॉलेज में नई व्यवस्था लागू भी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक ने प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्राचार्यों को परिसर की साफ-सफाई के साथ ही कई अहम बिंदुओं पर आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
इसमें शिक्षक-कर्मचारियों को समय से शालीन वेश-भूषा में कॉलेज आने का भी आदेश था। साथ ही शिक्षकों की संपत्ति का ब्योरा देने की बात भी कही गई थी। संगठन के महामंत्री डॉ. विवेक द्विवेदी ने पत्र जारी कर शिक्षकों से शासन के आदेश का पालन न करने की बात कही है।