{"_id":"69cd80938514b8d0d105645d","slug":"collectivity-and-culture-are-essential-for-all-round-development-dr-virendra-varanasi-news-c-20-noi1138-1342483-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिकता और संस्कार आवश्यक : डॉ. वीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिकता और संस्कार आवश्यक : डॉ. वीरेंद्र
विज्ञापन
वाराणसी में बुधवार को दुर्गाकुड़ स्थित धर्मसंघ में सतकार भारती के प्रदेश कार्यकारणी सम्मेलन म
उत्तर प्रदेश सहकार भारती की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का शुभारंभ बुधवार दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ में हुआ। मुख्य अतिथि आरएसएस के पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. वीरेंद्र जायसवाल ने सहकारिता आंदोलन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिकता और संस्कार अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सहकारिता को समाज निर्माण का सशक्त माध्यम बताते हुए छोटे-छोटे समूहों के माध्यम से बड़े लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया ने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य का उल्लेख करते हुए सहकारिता मॉडल को वर्तमान चुनौतियों का प्रभावी समाधान बताया। उन्होंने सहकारिता को भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व से जोड़ते हुए बताया कि दुर्गम क्षेत्र और परिस्थितियों में माता सीता की तलाश में वानर राज समेत वनवासियों को एकत्र किया। मात्र तीन दिन में सभी के सहयोग से सेतु तैयार हो गया। इसमें गिलहरी ने अपने समर्थ के अनुसार योगदान दिया था। इसलिए समाज के हर वर्ग को सहकारिता से जुड़ना चाहिए।
श्रीधर्मसंघ शिक्षा के सचिव पंडित जगजीतन पांडेय ने कहा कि आर्थिक समृद्धि का मार्ग संगठन और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उद्घाटन सत्र के अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष डीपी पाठक ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और आगामी तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों के मार्गदर्शन को आत्मसात करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर समेत सभी अतिथियों एवं विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों का स्वागत किया और बैठक की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। संचालन हरेंद्र सिंह, कैलाश निषाद, लोकेंद्र सिंह और आनंद पांडेय ने किया।