वाराणसी में देव दीपावली तक बढ़ेगी ठंड: न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट, प्रदूषण बिगाड़ेगा काम, सर्दी और जुकाम के मरीज बढ़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव दीपावली पर आतिशबाजी के बाद जिले में स्मॉग, प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। इसके अलावा मौसम में तेजी से ठंड घुलने लगी है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। हर घर में सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित हैं। अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों के मुताबिक सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही लोगों को भारी पड़ सकती है। विशेषकर घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने, साफ-सफाई आदि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।
नवंबर के पहले सप्ताह से तो तापमान में भी तेजी से कमी आती जा रही है। इस समय न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। देव दीपावली तक ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। साथ ही तापमान में भी गिरावट होगी।
इस बीच प्रदूषण का स्तर बढ़ने से वाराणसी रेड जोन में आ गया है। स्मॉग इतना अधिक है कि अस्थमा, सांस में तकलीफ वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को बीएचयू मेडिसिन, चेस्ट डिपार्टमेंट, नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी के साथ ही मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी रही।
अस्पताल में हर दिन 10 से 15 मरीज वायरल के आ रहे हैं। इस वक्त अस्थमा के मरीजों के बिना मॉस्क लगाए बाहर निकलना घातक हो सकता है।- डॉ. ओपी तिवारी, चिकित्सक, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा
ओपीडी में पिछले तीन चार दिनों से सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही सांस लेने में तकलीफ वाले 15 से 20 मरीज आ रहे हैं। इसके पीछे स्मॉग तो है ही, तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से भी वायरल फीवर की संभावना बढ़ जाती है।- डॉ.पीके सिंह, दीनदयाल अस्पताल
सर्दी, जुकाम, श्वास रोग, जोड़ों में दर्द वाले 15 से 20 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। इस समय रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए भोजन, व्यायाम पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। -डॉ. अजय कुमार, राजकीय आयुर्वेद कॉलेज
क्या न करें
-बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकलें
-सुबह-शाम जरूरत के हिसाब से गर्म कपड़े भी पहनें
-एसी चलाकर सोने और फ्रिज का पानी पीने से बचे
-घर में चाय के साथ अजवाइन का सेवन करना हितकर होगा
-काली मिर्च का सेवन करना भी सर्दियों में ठीक होता है
-जहां तक हो सके गर्म पानी का सेवन करें तो बेहतर होगा