{"_id":"8908caec31fbd26752536711d56831d4","slug":"cold-wave-will-disturb-next-3-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तीन दिन और सताएगी शीतलहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तीन दिन और सताएगी शीतलहर
अमर उजाला ब्यूरो , वाराणसी।
Updated Fri, 16 Jan 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल में शीत लहर अभी तीन दिन तक लोगों को सताएगी। बर्फीले पहाड़ों से होकर आने वाली उत्तर-पश्चिम की तेज हवाओं में नमी आने से कोहरे के साथ गलन का कहर जारी रहेगा। बीएचयू की मौसम परीक्षणशाला के अनुसार शनिवार के बाद ही मौसम में सुधार के आसार हैं।
गंगा के मैदानी भागों से कोल्ड फ्रंट गुजरने के बाद उत्तर-पश्चिम की हवाओं में नमी आ गई है। इस वजह से पूर्वांचल में बादल छाए हुए हैं। बाबतपुर मौसम केंद्र ने गुरुवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया।
जबकि बीएचयू की मौसम परीक्षणशाला ने अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया है। तापमान में लगातार आ रही गिरावट से मुश्किलें बनी हुई हैं। बीएचयू की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के कोआर्डिनेटर डॉ. आरएस सिंह के मुताबिक अभी तीन दिन तक बादलों के साथ कोहरे और गलन का सामना करना होगा।