Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cold wave loses steam in Kashi; mercury climbs 7 degrees higher than last year

Varanasi News: काशी में सुस्त पड़ी ठंड की रफ्तार, पिछले साल से 7 डिग्री ऊपर चढ़ा पारा

Fri, 13 Nov 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Cold wave loses steam in Kashi; mercury climbs 7 degrees higher than last year
पिछले साल 10 से 14 नवंबर के बीच 11.8 डिग्री से 28 डिग्री के बीच में था तापमान, इस बार 17 से 30 डिग्री के बीच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी में भले ही धूप हल्की हो गई हो, लेकिन ठंड की रफ्तार पिछले साल से धीमी है। पिछले साल के मुकाबले रात का पारा छह से सात डिग्री तक ऊपर है, वहीं दिन का पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है। पिछले साल 10 से 14 नवंबर के बीच 11.8 से 28 डिग्री तक तो इस बार शहर का पारा 17 से 30 डिग्री के बीच में है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस पर चला आया जो कि सामान्य से 2.9 ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। पिछले साल 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, दो साल पहले इसी दिन पारा 31.6 से 18 डिग्री के बीच में रहा। बृहस्पतिवार को काशी में हवा छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। नमी 94 फीसदी तक दर्ज की गई।

15 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 15 नवंबर के बाद से प्रदेश के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। कश्मीर के आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ का प्रदेश पर कोई सीधा प्रभाव नहीं होगा, लेकिन थोड़े बहुत प्रभाव से ही उत्तर-पश्चिमी हिमालय और पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 16 नवंबर से तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। इससे काशी में भी सिहरन बढ़ सकती है।
विज्ञापन

नवंबर 2026 के 5 दिनों का अधिकतम और न्यूनतम पारा
12 नवंबर - 32.6 डिग्री और 17.6 डिग्री
11 नवंबर - 30.2 डिग्री और 17 डिग्री
10 नवंबर - 31.4 डिग्री और 17.4 डिग्री
9 नवंबर - 29.8 डिग्री और 18.5 डिग्री
8 नवंबर - 31.4 डिग्री और 17.4 डिग्री
नवंबर 2025 का अधिकतम और न्यूनतम पारा..
14 नवंबर - 28.5 डिग्री और 11.8 डिग्री
13 नवंबर - 28.3 डिग्री और 12.5 डिग्री
12 नवंबर - 28 डिग्री और 11.9 डिग्री
11 नवंबर - 28.2 डिग्री और 12.6 डिग्री
10 नवंबर - 29.3 डिग्री और 13.8 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article