फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cold and fog havoc, two people lost their lives in Jaunpur

ठंड और कोहरे का कहर, जौनपुर में दो लोगों ने गंवाईं की जान

Tue, 24 Dec 2019 10:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 24 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Cold and fog havoc, two people lost their lives in Jaunpur
सुबह से शाम तक छाया रहा घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

कड़ाके की ठंड और घना कोहरा अब जानलेवा साबित होने लगा है। ठंड और कोहरे के चलते मंगलवार को महिला समेत दो लोगों की जान चली गई। जफराबाद में महिला ठंड की चपेट में आई गई, जबकि मछलीशहर में सड़क पर वाहन का इंतजार कर रहा युवक को बोलेरो ने कुचल दिया।

विज्ञापन


मछलीशहर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर चौराहे पर गांव निवासी रमेश चंद्र (42) जौनपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। हाईवे पर घना कोहरा होने के चलते तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े रमेश को चपेट में ले लिया। गंभीर हाल में उन्हें मछलीशहर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, जफराबाद थाना क्षेत्र के जलालुद्दीनपुर गांव में मंगलवार को केवला देवी (46) पत्नी राजदेव राजभर की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक केवला देवी के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। उन्हें निजी चिकित्सक से दवा दिलाकर परिजन घर ले आए। मंगलवार को सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ठंड को कारण बताया है। तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि ठंड से किसी की मौत की खबर उन्हें नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed