फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coincidence of shopping for the whole day will remain in Pushya Nakshatra

पुष्य नक्षत्र में रहेगा पूरे दिन खरीदारी का संयोग

Thu, 28 Oct 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Coincidence of shopping for the whole day will remain in Pushya Nakshatra
दीपावली के पहले खरीदारी के लिए 28 अक्तूबर को पुष्य नक्षत्र उदय हो रहा है। इस दिन पुष्य नक्षत्र के साथ तिथि, वार और ग्रहों से मिलकर पांच शुभ योग बन रहे हैं। इस संयोग में की गई खरीदारी शुभ रहेगी। खरीदारी के इस मुहूर्त में ज्वैलरी, वाहन, फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक और घर के सजावटी सामानों की खरीदारी की जा सकेगी। साथ ही इस दिन प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के साथ ही रियल एस्टेट और शेयर बाजार में निवेश के लिए भी दिन खास रहेगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र ने बताया कि 28 अक्तूबर को सूर्योदय के साथ पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा। अगले दिन सुबह तकरीबन 7.45 तक रहेगा। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र में सूर्योदय होने से पूरे दिन खरीदारी और अन्य शुभ कामों को करने का महत्व ज्यादा रहेगा। गुरु पुष्य संयोग हर राशि के लिए शुभ और फायदा देने वाला होता है। इस शुभ संयोग में हर तरह की खरीदारी और निवेश किया जा सकता है। हर राशि के लोग अपनी सुविधानुसार सभी तरह की चीजें खरीद सकते हैं। किसी को आर्थिक परेशानी है तो वह अंश मात्र ही सही सोना या चांदी की खरीदी जरूर करें। ये आने वाले समय में शुभकारी साबित हो सकता है।
विज्ञापन

तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों की विशेष स्थिति
डॉ. मिश्र के अनुसार सूर्य-चंद्रमा साध्य और रवियोग भी बना रहे हैं। इस दिन सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी रहेगा। इसके साथ ही चंद्रमा और बृहस्पति का दृष्टि संबंध होने से गजकेशरी नाम का राजयोग भी बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बन रहे सौभाग्य व समृद्धिकारक योग
काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र सौभाग्य और समृद्धि बढ़ाने वाला शुभ योग बना रहा है। बृहस्पतिवार होने से इस योग में परिवार के पोषण में सहायक चीजों की खरीदारी की जा सकती है। गुरु-पुष्य योग में औषधियां और खाने-पीने की चीजें खरीदनी चाहिए। इस संयोग में शुभ और नए कामों की शुरुआत, निवेश, सुख-सुविधा की चीजों की खरीदारी, प्रॉपर्टी, वाहन, अग्नि, शक्ति, ऊर्जा बढ़ाने वाली चीजें और सोने एवं तांबे से बनी चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed