{"_id":"64e504105b6068b4ae0dade4","slug":"coach-restaurent-varanasi-news-c-20-vns1013-335458-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRCTC: सफर के दौरान ट्रेन में मंगवाइए कोच रेस्टोरेंट से खाना, वाराणसी कैंट स्टेशन पर रेस्टोरेंट ऑन व्हील शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IRCTC: सफर के दौरान ट्रेन में मंगवाइए कोच रेस्टोरेंट से खाना, वाराणसी कैंट स्टेशन पर रेस्टोरेंट ऑन व्हील शुरू
Wed, 23 Aug 2023 04:41 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
कोच रेस्टोरेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफर के दौरान रेल यात्री अब कोच रेस्टोरेंट से खाना मंगवा सकेंगे। सीट पर बैठे यात्री ई-कैटरिंग की मदद से तरह-तरह के व्यंजन ऑर्डर कर सकेंगे। यह सुविधा कोच रेस्टोरेंट ऑन व्हील की ओर से शुरू की जा रही है। इसके अलावा जल्द ही होम डिलिवरी की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में यात्री आश्रय स्थल के पास खुले कोच रेस्टोरेंट में फ्री वाईफाई और वीडियो पैनल पर शहर के पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दी जा रही है। रेस्टोरेंट में मंगलवार को यात्रियों और राहगीरों की काफी भीड़ रही। आकर्षक और आधुनिक साज सज्जा को देख यात्रियों ने सेल्फी ली और फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
48 लोगों के बैठने की क्षमता वाले कोच रेस्टोरेंट में शाकाहारी खाना यात्रियों को परोसा जा रहा है। मऊ से आए प्रेमनाथ शुक्ला ने बताया कि रेस्टोरेंट की साज सज्जा काफी आकर्षक है। संघाई फ्राइड राइस काफी लजीज और स्वादिष्ट लगा। रेस्टोरेंट संचालक कमलकांत तिवारी ने बताया कि जल्द ही होम डिलिवरी की सुविधा शुरू की जा रही है। वहीं, ई-कैटरिंग की भी व्यवस्था है। ट्रेन में बैठे यात्री कोच रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर सकेंगे।
विज्ञापन