{"_id":"634e3d707caf75210e0dd87a","slug":"cng-price-hike-sailors-pain-said-initially-40-now-rs-90-67-per-kg-cng","type":"story","status":"publish","title_hn":"CNG price hike: नाविकों का छलका दर्द, बोले- शुरुआत में 40 अब 90.67 रुपये प्रति किलो हुई सीएनजी, कैसे चलेगा घर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CNG price hike: नाविकों का छलका दर्द, बोले- शुरुआत में 40 अब 90.67 रुपये प्रति किलो हुई सीएनजी, कैसे चलेगा घर?
Tue, 18 Oct 2022 11:16 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:16 AM IST
सार
वाराणसी में सीएनजी के दाम डीजल से भी ज्यादा हो गए हैं। जिसकी वजह से नाविकों और वाहन चालकों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। अस्सी के नाविक वीरेंद्र साहनी ने कहा कि जब जिले में सीएनजी की शुरुआत हुई थी तब इसकी कीमत 40 रुपये से भी कम थी। लेकिन, अभी लगातार बढ़ती कीमतों से चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
cng station
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) लोगों को विकल्प के रूप में मिला था। लेकिन, अब सीएनजी की कीमत डीजल से भी ज्यादा हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को सीएनजी के लिए जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। वर्तमान में सीएनजी की कीमत 90.67 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं डीजल की कीमत 89.81 रुपये लीटर है।
सीएनजी के बढ़ते कीमतों पर नाविकों व अन्य वाहन चालकों का कहना है कि चारो तरफ से महंगाई की मार के बीच सीएनजी से राहत थी। लेकिन अब सीएनजी का बढ़ते दाम से घर का बजट गड़बड़ा रहा है। अस्सी के नाविक वीरेंद्र साहनी ने कहा कि जब जिले में सीएनजी की शुरुआत हुई थी तब इसकी कीमत 40 रुपये से भी कम थी। लेकिन, अभी लगातार बढ़ती कीमतों से चिंता बढ़ गई है। वहीं ऑटो चालक रमेश ने बताया कि सीएनजी भी पेट्रोल, डीजल की राह पर चलने लगी है। सरकार को इसकी बढ़ती कीमतों पर रोक लगाना चाहिए। वहीं गेल के महाप्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि वाराणसी में सीएनजी की आपूर्ति पाइप लाइन के जरिए की जाती है। जो पाइप लाइन गुजरात से आती है। पाइप लाइनों का बढ़ते क्रम से सीएनजी के दाम में अंतर आता है।