फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CNG made from cow dung at Shahanshahpur gas plant in Varanasi bottling will start from 15 April

परीक्षण सफल: वाराणसी के शाहंशाहपुर गैस प्लांट में गोबर से बनी सीएनजी, 15 अप्रैल से शुरू होगी बॉटलिंग

Fri, 08 Apr 2022 12:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Apr 2022 12:29 PM IST
सार

वाराणसी के शाहंशापुर में करीब नौ  एकड़ में बायोगैस प्लांट बनाया गया है। कुछ माह पहले पीएम मोदी ने इसका लोकार्पण किया था। उद्घाटन के करीब तीन महीने बाद गोबर से बायो सीएनजी का सफल उत्पादन किया गया है।

विज्ञापन
CNG made from cow dung at Shahanshahpur gas plant in Varanasi bottling will start from 15 April
बायो सीएनजी से जली चिमनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पहले गोबर से सीएनजी बनाने के प्लांट सफलता पूर्वक संचालित कर दिया गया। गोबर से बायो सीएनजी उत्पादन के परीक्षण के बाद अब 15 अप्रैल से इसकी बाटलिंग की तैयारी है। नौ एकड़ जमीन पर लगभग 23 करोड़ की लागत से इस शाहंशापुर में प्लांट को लगाया गया है।

विज्ञापन


इस प्लांट से सीएनजी का उत्पादन होगा और पर्यावरण को प्रदूषण से भी बचाया जा सकेगा। इस प्लांट से बायो सीएनजी के अलावा ठोस और तरल खाद का उत्पादन होगा। सीएनजी का इस्तेमाल जहां वाहनों और खाना बनाने के लिए किया जाएगा। वहीं खाद का प्रयोग खेती के लिए होगा। 

विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले हुआ था उद्घाटन

शाहंशापुर  गोबर गैस प्लांट के उद्घाटन के करीब तीन महीने बाद तकनीकी टीम ने गुरुवार को गोबर से बायो सीएनजी का उत्पादन कर चिमनी से गैस को जलाकर परीक्षण किया गया। यहां बता दें कि शाहंशाहपुर गांव में 90 टन गोबर की क्षमता का बायो गैस प्लांट लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CNG made from cow dung at Shahanshahpur gas plant in Varanasi bottling will start from 15 April
शाहंशापुर में बायो सीएनजी गैस प्लांट तैयार - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी स्मार्ट सिटी के सहयोग से एक निजी कंपनी के सीएसआर फंड से इस प्लांट से प्रतिदिन ढाई टन बायो सीएनजी का उत्पादन होगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि गोबर से बायो सीएनजी का सफल उत्पादन किया गया है। अब 15 अप्रैल से सीएनजी बाटलिंग शुरू कराई जाएगी और सीएनजी स्टेशन पर इसकी आपूर्ति कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed