फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CNG car auto rally in varanasi took out message of environmental protection by gail commissioner deepak showed green signal

गेल की ओर से आयोजन: सीएनजी कार-ऑटो रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, वाराणसी कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 23 Apr 2022 10:29 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Apr 2022 10:29 AM IST
सार

वाराणसी के  नमो घाट पर आयोजित सीएनजी चालित कार, ऑटो और बोट रैली को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
CNG car auto rally in varanasi took out message of environmental protection by gail commissioner deepak showed  green signal
सीएनजी ऑटो-कार रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गेल की ओर से शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए वाराणसी में सीएनजी चालित कार, ऑटो और बोट रैली निकाली गई। खिड़किया घाट स्थित नमो घाट पर आयोजित इस रैली को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाई। नमो घाट से शुरू होकर रैली भदऊ चुंगी, कज्जाकपुरा, गोलगड्डा, अलईपुरा, चौकाघाट फ्लाईओवर, लहरतारा चौराहे होते हुए नमो घाट पहुंची।

विज्ञापन


अमृत महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में काशी की जनता को ईंधन के संरक्षण व वातावरण को साफ व स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। हरित और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के संकल्प के साथ गेल सक्षम सीएनजी ऑटो-कार एवं बोट रैली का आयोजन हुआ।  
विज्ञापन



प्रतिभागियों ने काशी की आबोहवा में घुल रहे जहर को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  गेल इंडिया के आधार वाक्य ‘ईंधन सुरक्षित भविष्य सुरक्षित’ पर आधारित सक्षम  रैली को लेकर लोगों में इतना जोश था कि उगते सूरज की किरणों के साथ ही नमो घाट पहुंच गए। रैली का शुभारंभ सुबह सात बजे कमिश्नर दीपक अग्रवाल  हरी झंडी दिखाकर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

CNG car auto rally in varanasi took out message of environmental protection by gail commissioner deepak showed  green signal
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने प्रतिभागियों को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शहरी गैस वितरण के इंचार्ज व गेल वाराणसी के महाप्रबंधक  गौरी शंकर मिश्रा ने रैली के प्रतिभागियों को पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आदर्श नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम पेट्रोलियम पदार्थों के व्यर्थ उपयोग को रोकेंगे।

दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे ताकि भावी पीढ़ी को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके। वहीं वाराणसी मंडलायुक्त ने भी पर्यावरण व ईंधन बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सीजीएम के.एन सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर टैक्सी और ऑटो संघ के कई पदाधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed